Zee Star News
Breaking News
अन्य

भारत की एकता एवं अखण्डता के शिल्पकार लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 के अवसर पर सांध्यकालीन कार्यक्रम के

 

बांदा, 01 नवम्बर, 2022-

भारत की एकता एवं अखण्डता के शिल्पकार लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 के अवसर पर सांध्यकालीन कार्यक्रम क अन्तर्गत सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क में सांसद बांदा-चित्रकूट  आर0के0सिंह पटेल की अध्यक्षता में एवं आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल  आर0पी0सिंह तथा जिलाधिकारी बांदा श्अनुराग पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद  आर0के0सिंह पटेल ने सरदार वाटर फाउण्डेशन एवं बाउन्ड्री वाॅल तथा सेल्फी प्वाइंट निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मा0 सांसद  पटेल ने कहा कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई का जन्म दिवस आज पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी के जीवन व्यक्तित्व एवं कृतित्व से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भारत की कई अलग-अलग विखण्डित रियासतों को एक सूत्र में बांधने के साथ अखण्ड भारत को स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की केन्द्र सरकार द्वारा सबसे बडी विश्व की प्रतिमा गुजरात में स्थापित की गई है। उनके जन्म दिवस पर आज पूरे देश में रन फाॅर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

कार्यक्रम में मण्डलायुक्त  आर0पी0सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म सन् 1875 में नादियाड़ में हुआ था। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के उपरान्त बैरिस्टर की डिग्री लन्दन से प्राप्त करने के बाद भारत आने पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर गांधी जी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में लग गये। उन्होंने किसानों के हितों में खेडा आन्दोलन का संचालन किया तथा देश की कई रियासतों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनको देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न भी प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी बांदा  अनुराग पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्रता संग्राम आन्दोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के साथ देश को आजादी दिलाने में आजीवन लगे रहे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता व सूझ-बूझ से कई रियासतों का विलय कर खण्ड-खण्ड भारत को अखण्ड भारत बनाने का कार्य किया था। उन्हें लौह पुरूष भी कहा जाता है, इसके साथ ही उन्हें उनके कार्यों के लिए भारत रत्न से भी नवाजा गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल दृढ़ इच्छाशक्ति रखने वाले व बहुत ही सरल स्वभाव के थे। हम सभी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस अवसर पर विभिन्न देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वंदेमातरम गीत, चंगेलिया नृत्य, दीवारी नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0  संजय सिंह, जलयोद्धा  उमाशंकर पाण्डेय, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष श्अयोध्या सिंह पटेल, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राज कुमार राज, व्यापार मण्डल के मनोज जैन अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related posts

बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की समूह द्वितीय (50 छात्राओं) की छात्राओं की कार्यशाला का आयोजन 

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाया गया दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब पक्की दुकानों का ध्वस्थीकरण करण किया जाएगा

zeestarnews

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट – 2023″ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे

zeestarnews

Leave a Comment