एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु गत वर्षो की भॉंति पुलिस फोर्स की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी । अग्नि से बचाव हेतु 04 अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता, महिलाओं की सुरक्षा एवं निगरानी हेतु सादे वर्दी में महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात किये जायेगें तथा 04 अदद सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से निगरानी करते हुये अराजक तत्वों पर नजर रखी जायेगी । रोडवेज के माध्यम से 25 अदद बसों का संचालन कराकर परिवहन की सुविधा प्रदान की जाये । नगर पंचायत बबेरू एवं विकासखण्ड के माध्यम से रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में एल0ई0डी0 लाइटें/मरकरी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी । दुकानें, स्टालों एवं झूलों आदि की व्यवस्था मेले के दौरान सुनिश्चित करायी जायेगी तथा एक जनपद एक उत्पादन के तहत उद्योग विभाग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा दुकानों का संचालन सुनिश्चित कराया जायेगा।