Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

धान क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए

 

बांदा, 03 नवम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में खरीद विपणन वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत धान क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित की जाए उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक धान खरीद केन्द्र पर केन्द्र प्रभारी का नाम व मोबाइल नम्बर सहित बैनर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि धान खरीद नीति के अनुसार पंजीकृत किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में धान खरीद की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों के द्वारा धान खरीद हेतु पंजीकरण अभी तक नही कराया गया है वह अपना पंजीकरण धान खरीद हेतु अवश्य करा लें। धान खरीद पंजीकरण के समय अपना आधार लिक मोबाइल नम्बर, के0वाई0सी0 सहित बैंक खाता आदि का विवरण सावधानी से अंकित करायें, जिससे कि किसानों के धान खरीद का भुगतान पोर्टल केे माध्यम सेे समय से किया जा सके।

उन्होंने सभी धान खरीद क्रय ऐजेन्सियों के केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि धान खरीद केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं उपकरणों के साथ सम्बन्धित अभिलेख सुरक्षित रखें तथा धान खरीद केन्द्रों पर किसानों के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए। केन्द्रों पर नमी नापक यंत्र एवं पर्याप्त बोंरों की उपलब्धता आदि भी सुनिश्चित रखी जाए। धान खरीद आॅल लाइन पंजीकरण के अनुसार प्रथम केन्द्र पर आगत पर की जायेगी। उन्होंने मण्डी सचिव को धान क्रय केन्द्रों पर माप तौल यंत्र सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ मण्डी हाट के अन्दर संचालित क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 उमाकान्त त्रिपाठी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि धान खरीद केन्द्रों को समय से संचालित करते हुए धान खरीद की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के समय खरीद केन्द्रों पर धान खरीद से सम्बन्धित अभिलेख एवं धान रिजेक्शन का नमूना एवं रजिस्टर पूर्ण विवरण सहित रखा जाए। हाईब्रिड धान खरीद का अलग रजिस्टर भी बनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि क्रय केन्द्रों पर अधिक भीड होने पर आॅफ लाइन टोकेन की भी व्यवस्था रखी जाए। कार्यशाला में जिला खाद्य विपणन अधिकारी सी0पी0पाण्डेय ने बताया कि एफ0पी0ओ0 एवं एफ0पी0सी0 मण्डी परिषाद के तहत धान क्रय हेतु कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि मूल पंजीकृत किसानों से ही धान खरीद की जायेेगी, अतः जिन किसानों ने अभी तक अपना पंजीकरण धान खरीद हेतु नही कराया है वह अवश्य करा लें।

बैठक में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं क्रय केन्द्रों के प्रभारी अधिकारी, सहायक निबन्धक सहकारी समिति, मण्डी सचिव एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

नशामुक्ति बनाने का भरखरी के नर नारियों ने लिया संकल्प भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने चलाया नशा मुक्त अभियान

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आगामी 16 फरवरी से 04 मार्च 2023 तक हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में नकल विहीन व सकुशल

zeestarnews

मोंठ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी: दो दर्जन घायल चार गंभीर, जालौन से चिरगांव दर्शन करने जा रहे थे

cradmin

Leave a Comment