Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा करेक्शन डेट की सूचना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा करेक्शन डेट की सूचना

 

आज दिनांक 03.11.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के तत्वाधान में माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशानुसार समिति द्व ारा वृद्धा आश्रम, नरैनी रोड, बांदा का औचक निरीक्षण किया गया । वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण मॉनीटरिंग कमेटी शेल्टर होम की अध्यक्षा अपर जिला जज – बांदा, श्रीमती अनु सक्सेना, सदस्य-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा  हेमन्त कुमार कुशवाहा एवं सदस्य – सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा  बी०डी० गुप्ता जी द्वारा किया गया ।

 

निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम के प्रबन्धक श्याम किशोर त्रिवेदी उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका के अनुसार वृद्धाश्रम में दो गार्ड सहित कुल 16 कर्मचारी नियुक्त है। निरीक्षण के समय प्रबन्धक द्वारा संवासी उपस्थिति पंजिका, विजिटर्स रजिस्टर व स्टाफ उपस्थिति रजिस्टर प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि वृद्धाश्रम में कुल पंजीकृत 123 संवासियों के सापेक्ष 65 पुरुष व 15 महिला संवासी सहित कुल 80 संवासी उपस्थित एवं 43 संवासी अनुपस्थित पाये गये जिन्हें प्रबन्धक द्वारा अपने घर, अस्पताल एवं निजी कार्यों से बाहर जाना बताया गया। निरीक्षण के समय वृद्धाश्रम के भूतल व प्रथम तल में कुल 105 बेड पाये गये समिति के मत में वृद्वाश्रम में कुल पंजीकृत संवासियों की संख्या के सापेक्ष स्थान का अभाव है ऐसे में पंजीकृत संवासियो की संख्या संदिग्ध है। रसोई घर की सफाई व्यवस्था उचित नही पायी गयी । काफी मक्खियां भोजन सामग्री पर एकत्र पायी गयी अतः प्रबन्धक को आदेशित किया गया कि स्वच्छता के नियमों का कड़ाई से पालन करे। समिति द्वारा बुन्देलखण्ड वैदिक सेवा संस्थान, अनाथाल बलखण्डी नाका बांदा में संचालित अनाथालय भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय 07 बच्चे जिनमें दो वयस्क जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, उपस्थित मिले। अनाथालय की ओर से कोई भी व्यक्ति उपस्थित नही मिले। समिति के मत में अनाथालय परिसर में रखी वस्तुओं प्रथम दृष्टया यह साबित है कि यह परिसर एक माल गोदाम है जो किसी गुप्त व संदिग्ध उददेश्य से अनाथालय के नाम से संचालित हो रहा है। अनाथालय से सम्बन्धित कोई कर्मचारी, वस्तु या दस्तावेज निरीक्षण के समय समिति को नही मिला ।

 

इसी क्रम में आगामी दिनांक 12 नवम्बर, 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु तैयारी वार्ता बैठक मनानीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आहूत की गयी। बैठक में अपर जिला जज- एस०सी० / एस0टी0 / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत मोहम्मद कमरुज्जमा खॉन, सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्री बी०डी० गुप्ता, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री बृजमोहन सिंह, सचिव जिला अधिवक्ता संघ श्री राकेश कुमार सिंह एवं जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी (वि / रा०), बांदा श्री उमाकन्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक, बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्रा जिला अग्रणी प्रबन्धक इण्डियन बैंक श्री विनय कुमार पाण्डेय अधिशाषी अभियन्ता (शहरी/ग्रामीण) श्री अनिल दुबे के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्री बी०डी० गुप्ता द्वारा दी गयी ।

 

वही दूसरी ओर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-बांदा  हेमन्त कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में दिनांक 09.11.22 से 11.11.22 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत, आर्बिट्रेशन लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु तैयारी वार्ता बैठक सम्पन्न हुई जिसमें न्यायिक अधिकारीगण श्री नदीम अनवर, बी०डी० गुप्ता, श्रीमती गरिमा सिंह, श्रीमती अनुजा सिंह, सुश्री सौम्या मिश्रा, सुश्री शालिनी व सुश्री मनीषा साहू उपस्थित रही।

 

Related posts

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने आए आप नेता/ समाजसेवी पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले को चौकी में किया नजरबंद

zeestarnews

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि प्रमुख सचिव महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा अवगत कराया गया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्रवृत्ति वितरण माह नवम्बर में ही होने के आसार है

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment