Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज कोषागार कार्यालय बांदा में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

 

 

बांदा, 08 नवम्बर, 2022- नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन  ने आज कोषागार कार्यालय बांदा में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों एव योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जायेगा तथा जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र पर ही निवास करेंगे और जनता की समस्याओं के निस्तारण के साथ अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में जो जनता के हित में नवाचारी कार्य संचालित हो रहे हैं, उनको आगे भी लगातार संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने बताया कि इससे पूर्व बदायूं में जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहीं हॅू।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0  उमाकान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक  अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे  एम0पी0सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, मुख्य कोषाधिकारी श्री दिनेश बाबू, नगर मजिस्टेªट राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

सेवर्स ऑफ लाइफ को मिला राष्ट्रीय रक्तनायक एवार्ड

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में मासिक विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

मकर संक्रांति के पर्व पर गोवंश को खिलाया गया खिचड़ी

zeestarnews

Leave a Comment