Zee Star News
Breaking News
अन्य

जनपद कोषागार बांदा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि समस्त पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में उपस्थित होकर जमा कर सकते है 

 

09 नवम्बर, 2022

मुख्य कोषाधिकारी बांदा  दिनेश बाबू ने बताया है कि जनपद कोषागार बांदा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि समस्त पेंशनर्स अपना जीवन प्रमाण पत्र कोषागार में उपस्थित होकर जमा कर सकते है । कोषागार में उपस्थित होने के अलावा पेंशनर अपनी बैंक शाखा जहां से वह अपनी पेंशन प्राप्त करते है उसके माध्यम से भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा सकते है ।

साथ ही भारत सरकार की वेब साइट WWW.jeevanpraman.gov.in के माध्यम से भी जमा कर सकते है । इसके लिये जनसुविधा केन्द्रों जहां पर बायोमैट्रिक मशीन उपलब्ध हो के माध्यम से भी आवश्यक विवरण भर कर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते है । उक्त के अतिरिक्त आधार नम्बर के माध्यम से अपने मोबाइल पर आधार फेस आर डी ‘adharfaceRD” एप डाउनलोड करके भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

कोषागार बांदा से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनरों से अनुरोध है कि अपना जीवन प्रमाण पत्र वर्ष में एक बार जिस माह में देय हो, समय से अवश्य जमा करा दें ताकि कोषागार द्वारा उनकी पेंशन का ससमय भुगतान किया जाता रहे ।

 

Related posts

मंडल अध्यक्ष आर पी सिंह द्वारा निर्वाचक पुनरीक्षण कार्यक्रम क्षण क्षण का आयोजन

zeestarnews

अनुराग कश्यप के बयान से आहत सवर्ण आर्मी ने दिया ज्ञापन

zeestarnews

https://youtu.be/J2_5zauo6qo?si=DqvIA7DJUOmeKbhX

zeestarnews

Leave a Comment