Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअन्य

हक हमारा भी है जागरूकता अभियान के अंतर्गत जानकारी देते अधिकारीगण

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

बांदा, दिनांक 09.11.2022 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीया जिला जज / अध्यक्षा, श्रीमती कमलेश कच्छल के निर्देशानुसार “विधिक जागरुकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तीकरण एवं हक हमारा भी तो@है” हेतु चलाये जा रहे विशेष महाअभियान के अन्तर्गत तहसील सदर बांदा में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता की अध्यक्षता में मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में मेगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार सरद बांदा श्री पुष्पक एवं समाज कल्याण विभाग बांदा की ओर से उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी अनुसुइयां राय द्वारा केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया महिला पराविधिक स्वयं श्रीमती सुमन शुक्ला एवं श्रीमती रुबी जैनब द्वारा भी व्याख्यान किया गया। तहसील बबेरु में सिविल जजजू०डिo, बाह्य न्यायालय, बबेरु श्रीमान सौरभ आनन्द की अध्यक्षता में मेगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार बबेरु व पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे। इसी प्रकार तहसील अतर्रा, तहसील नरैनी व तहसील पैलानी में तहसीलदारों की अध्यक्षता में मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में मेगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।

 

वही दूसरी ओर “हक हमारा भी तो@ है” अभियान के अन्तर्गत कारागार, बांदा में मेगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण–बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता ने निरुद्ध बन्दियों को मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों एवं केन्द्र / राज्य द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से जागरुक किया गया। श्री रामकृष्ण त्रिपाठी, श्री शिवकुमार मिश्रा जेल विजीटर अधिवक्ता, श्री विक्रान्त सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड काउन्सिल, श्री अनुराग तिवारी सहायक लीगल डिफेन्स काउन्सिल एवं पराविधिक स्वयं सेवक श्री अरशद खॉन, श्री सैयद खुर्शीद अनवर, श्री नदीम अहमद, श्री मुसाब अहमद द्वारा कारागार बांदा में बन्दियों से सम्बन्धित सूचनाएं संकलित की गयी। शिविर में जेलर श्री वीरेन्द्र वर्मा, उपजेलर श्री महेन्द्र सिंह एवं श्री राशिद अहमद – डी०ई०ओ० उपस्थित रहे।

 

आज दिनांक 09.11.2022 से 11.11.2022 तक आयोजित होने वाली लघु आपराधिक वादों (Petty Offences ) हेतु विशेष लोक अदालत में 307 वाद चिन्हाकित किये गये थे जिसमें 65 वादों का निस्तारण किया गया। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण – बांदा  बी०डी० गुप्ता द्वारा दी गयी ।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने आज जनपद बांदा में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराए जाने के संबंध में जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण

zeestarnews

ट्रक जी जोरदार टक्कर से किसान और बैल की घटनास्थल पर मौत

zeestarnews

Leave a Comment