Zee Star News
Breaking News
Breaking News

विकलांगों ने विकलांग पार्टी के बैनर तले अपने हक की आवाज को किया बुलंद ना मांगे ना माने जाने पर आर पार की लड़ाई की दी चेतावनी

 

*पूर्व में दिये गये 6 सूत्री मांग पत्र के सम्बन्ध में।

*राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

अवगत कराना है, कि दिव्यांगों की विभिन्न सदस्याओं को लेकर 1 अक्टूबर 2021 से 06 अक्टूबर 2021 तक धरना प्रदर्शन किया गया था जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि एक माह के अन्दर सभी समस्यओं का समाधान हो जायेगा, लेकिन विगत एक वर्ष एक माह का समय हो गया अभी तक 06 सूत्री मांगों में से एक भी निराकरण नहीं हो पाया है। अतः महोदया जी से प्रार्थना है, कि दिव्यांग समाज का सबसे कमजोर कड़ी है। जो शारीरिक व आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है। इसलिए सबसे पहले एक सूत्री मांग है कि जनपद में सभी दिव्यांगों के अन्त्योदय राशन कार्ड एक माह के अन्दर जाँच कराकर कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें। तो महान दया होगी। अन्यथा की स्थिति में दिव्यांग मजबूर होकर धरना, प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। लगातार विकलांग समाज उपेक्षा का शिकार हो रहा है जबकि सबसे पहले पात्रता सूची में विधवा और विकलांग का नाम आता है उसके बाद भी हम विकलांगों की नहीं सुनी जा रही जबकि पूर्व जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया परंतु अब तक उस आश्वासन में कोई काम नहीं हुआ अगर इसी तरह का रवैया रहा तो विकलांग पार्टी विकलांगों के लिए आर-पार की लड़ाई करने से भी गुरेज नहीं करेगा इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी

Related posts

चक्की का पट्टा खिंचवाते समय बालक का दाहिना हाथ कटा

zeestarnews

मुख्यालय से सटी अछरौड खदान में लगातार नदी की जलधारा के बीच से किया जा रहा है खनन

zeestarnews

बांदा अशोक लाट में बैठे अनशनकारी पत्रकार साथियों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका.

zeestarnews

Leave a Comment