Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बांदा आवास विकास कालोनी में अवैध तरीके से आवासीय भूखंडों में चल रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने लिया संज्ञान 

 

बांदा आवास विकास कालोनी में अवैध तरीके से आवासीय भूखंडों में चल रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने लिया संज्ञान

जिलाधिकारी बांदा को दिया जांच कर सख्त कार्यवाही के आदेश !

आप नेता पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले व आवास विकास के प्रबुद्ध निवासियों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी महोदया बांदा को नवंबर माह में किया था !

आवास विकास परिषद व जिला प्रशासन बांदा द्वारा इस मुद्दे पर कोई ठोस कार्यवाही न होने पर जनवरी माह में आप नेता पुष्पेन्द्र सिंह चुनाले ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री महोदय को किया था जिस पर संज्ञान लेते हुए

सीएम कार्यालय ने बांदा जिलाधिकारी महोदय को जांच कर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं !

इस मुद्दे पर आवास विकास परिषद सभी अस्पताल/ पैथालॉजी भवनों को कई बार लिखित में खाली करने का नोटिस भी भेज चुका है बांदा पुलिस को भी कार्यवाही के लिए आवास विकास लिखित में सहयोग भी मांग चुका है !

गौरतलब हो कि आवास विकास मुहल्ले में बड़े रसूखदारों ने अवैध तरीके से अस्पताल/ पैथालॉजी खोल रखा है जो कि आवास विकास परिषद के नियम के विरूद्ध है !

मुहल्ले में जाम लगना; भीषण गंदगी फैलना आदि प्रकार की समस्याओं से मुहल्ले वासियों को जूझना पड़ता है! जिससे तमाम तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है !

अब ये देखना होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से अाई जांच व कार्यवाही को जिला प्रशासन कब तक करता है या फिर से ठन्डे बस्ते में डाल देगा

पुष्पेन्द्र सिंह चु नाले

Related posts

बबेरू के तालाब में वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा मगरमच्छ

zeestarnews

सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से किया आवाहन

zeestarnews

बबेरू मंडी गेट के पास बाइक सवार वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट पर आने से हुई मौत एक महिला घायल

zeestarnews

Leave a Comment