Zee Star News
Breaking News
वातावरण

तालाब खेत योजना को मिलेगा बढ़ावा इस योजना की कमान खुद मंडला अध्यक्ष ने संभाली सभी जिलों के भूमि संरक्षण अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 

बांदा, 18 नवम्बर, 2022-

मण्डल में खेत तालाब योजना के अन्तर्गत तालाबों की खुदाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए, जिससे अधिक से अधिक तालाब शीघ्र तैयार हो सकें। मण्डल में 5100 तालाबों के खुदाई का लक्ष्य रखा गया है। आयुक्त ने कहा कि खेत-तालाब योजना बुन्देलखण्ड के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है तथा इस योजना से किसानों की आमदनी बढेगी। तालाब खुदाई के कार्य की प्रत्येक दिन समीक्षा करने के निर्देश दिए

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा  आर0पी0सिंह ने उक्त निर्देश खेत-तालाब योजना की आयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा कि मण्डल के प्रत्येक जनपद में खेत-तालाब की खुदाई के कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य के अनुरूप तालाबों की खुदाई का कार्य पूर्ण करायें।  सिंह ने खेत-तालाब योजना के कार्य में प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए योजना के अन्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश मण्डल के भूमि संरक्षण अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मिशन मोड पर कार्य करते हुए जिन तालाबों में खुदाई का कार्य हो रहा है, उनको शीघ्र पूर्ण करायें तथा अवशेष तालाबों में जिन किसानों ने योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराया है और उनके खेत खाली हों, उनमें तत्काल तालाब खुदाई का कार्य प्रारम्भ कराया जाए। समीक्षा में बताया गया कि खेत-तालाब योजना के अन्तर्गत मण्डल में 1680 तालाब खुद चुके हैं। सिंह ने कहा कि किसान खेत-तालाब योजना से तालाबों का निर्माण कराकर मत्स्य पालन भी कर सकते हैं, जिससे किसानों की आमदनी बढोत्तरी हो सकेगी।

खेत-तालाब योजना के सम्बन्ध में उप निदेशक, भूमि संरक्षण नरेन्द्र कुमार ने बताया कि किसानों के द्वारा अपने खेत में बडा एवं छोटा तालाब बनाने में लागत का 50 प्रतिशत अनुदान के रूप में दिया जाता है, जिसके अन्तर्गत बडे तालाब हेतु कुल लागत धनराशि 02 लाख 28 हजार 400 रू0 की 50 प्रतिशत धनराशि 01 लाख 14 हजार 200 रूपये अनुदान के रूप में तथा छोटे तालाब हेतु 01 लाख 05 हजार की 50 प्रतिशत धनराशि अनुदान के रूप में किसानों को दी जाती है।

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त श्री रमेश चन्द्र पाण्डेय, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार सहित मण्डल के सभी जिलों के भूमि संरक्षण अधिकारी मौजूद रहे

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देश पर जलाए गए अलाव

zeestarnews

बाराबंकी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे: एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल, रास्ते को लेकर हुई थी मारपीट

cradmin

Leave a Comment