Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

एटा में साधु को इलाज न मिलने का मामला: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल काॅलेज से आज शाम तक मांगी रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

एटा28 मिनट पहले

कॉपी लिंकनाली के पानी में लेटकर तड़प रहे साधु ने डॉक्टरों पर लगाया था इलाज न करने का आरोप। - Dainik Bhaskar

नाली के पानी में लेटकर तड़प रहे साधु ने डॉक्टरों पर लगाया था इलाज न करने का आरोप।

यूपी के एटा जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की लापरवाही तब उजागर हो गई, जब आग में झुलसे एक साधु को इलाज नहीं मिला और वह नाली में लेटकर जलन बुझाने लगा। साधु की इस हरकत का लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद मामला मीडिया में आने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने इस संबंध में आज शामतक रिपोर्ट मांगी है।

नाली के पानी में लेटा था बुजुर्ग साधुदरसअल, बीते सोमवार को एटा मेडिकल कॉलेज में जैथरा के गोशलपुरा के रहने वाले साधु रामजीलाल खाना बनाते हुए झुलस गए थे। जिन्हें एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया और उसको भगा दिया। बुरी तरह से झुलस जाने की वजह से जब साधु की जलन शांत नहीं हुई तो वह नाली के पानी में अपनी जलन से राहत पाने के लिए लेट गया।

इस दौरान वह डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसका इलाज नहीं किया और उसको तड़पने के लिए छोड़ दिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सुर्खियों में आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने इस पर संज्ञान लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मांगी रिपोर्टब्रजेश पाठक ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने बुधबार शाम तक कार्रवाई की रिपोर्ट भी उपलब्ध करवाने को कहा है। इसके बाद एटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत सिंह ने सर्जिकल बोर्ड के एचओडी और सर्जन से जवाब तलब किया है। उनका कहना है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जलन से राहत पाने को नाली में लेटा बुजुर्ग, VIDEO:दो दिन से एटा मेडिकल कालेज में थे भर्ती, दवा लगाने को कहा तो डाॅक्टर ने निकाला बाहर

खबरें और भी हैं…

Related posts

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की निति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसील मुख्यालय तथा विकास खण्ड में ‘‘य0पी0-भारत का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें केन्द्र सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जायेगा

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

बजरंग दल की मनमानी के खिलाफ बौद्ध धर्म के अनुयाईयों का प्रदर्शन

zeestarnews

Leave a Comment