शत्-प्रतिशत् की जाए अन्यथा उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने जी0एस0टी0 की वसूली पर प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने व्यापार कर को अभियान चलाकर प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये तथा जो विभाग जी0एस0टी0 न भरें उनको नोटिस जारी कर लक्ष्य को प्राप्त किया जाए। इसी प्रकार परिवहन विभाग को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया कि गाॅव-गाॅव तथा ब्लाक वार कैम्प लगाकर विद्युत सखी बनाकर विद्युत कलेक्शन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए साथ ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति बढाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि जो शराब की विक्री हो वह लाइसेन्सधारक दुकानों से ही हो और लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आबकारी के द्वारा अवैध शराब की विक्री के प्रति अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जाए तथा दुकानों के आस-पास के घरों को भी चेक किया जाए, जिससे कोई अनाधिक्रत रूप से अवैध शराब की विक्री न होने पाए। उन्होंने परिवहन विभाग एवं जी0एस0टी0(व्यापर कर) तथा खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्य में तेजी लाकर ओवर लोडिंग के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये और करों की वसूली के लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिका बांदा तथा नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों को करों की वसूली में तेजी लाने के साथ बकाया की वसूली के आर0सी0 जारी कराने के निर्देश दिये।
उन्होंने राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए राजस्व कार्यों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बकायादारों से वसूली की जाए। भूराजस्व की वसूली के सापेक्ष सभी तहसीलों में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाये। उन्होंने वरासत के प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने तथा चकबन्दी कार्यों में प्रगति लायी जाए। उन्होंने उप जिलधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में एक काउन्टर खोला जाए जिन किसानों की निजी भूमि खनन योग्य है उन किसानों का फार्म पट्टे हेतु एप्लाई करवाया जाए, जिससे किसानों को यह शिकायत न रहे कि दूसरा कोई खनन कर रहा है तथा उन्ही किसानों लाभ प्राप्त हो सके।
बैठ
क में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, नगर मजिस्टेªट राजेश वर्मा, सहित समस्त उप जिलाधिकारी गण तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
