Zee Star News
Breaking News
Breaking News

प्लाट पर मकान बनवा रहे निजी ड्राइवर की ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत

*बांदा। प्लाट पर मकान बनवा रहे निजी ड्राइवर की ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा काटने के लिए सरिया सीधी करत समय हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।*

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झील का पुरवा में रविवार सुबह नीलेश कुमार तिवारी (40) अपने प्लाट पर मकान बनवा रहा था। वह सरिया को कटवाकर खड़ी कर रहा था। इसी दौरान प्लाट के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से सरिया छू गई। सरिया से उतरे करंट से नीलेश गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

 

बड़े भाई बबलू तिवारी निवासी तरखरी थाना गिरवां ने बताया कि नीलेश पत्नी कल्याणी और एक पुत्र के साथ तीन साल से झील का पुरवा में किराये के मकान में रह रहा था। उसने यहां प्लाट खरीदा था। उसी पर मकान बनवा रहा था। पिता देवीदयाल तिवारी के नाम 40 बीघा जमीन है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने करंट से मौत होना बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Related posts

बालिका से दुष्कर्म व हत्या में आरोपित को सुनाई सजाए मौत, 2.70 लाख जुर्माना

zeestarnews

अतर्रा तहसीलदार ने ओवरलोड ट्रक पकड़े

zeestarnews

मां. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा गुण्डा एक्ट की चलानी अग्रसारित की

zeestarnews

Leave a Comment