*बालिका से दुष्कर्म व हत्या में आरोपित को सुनाई सजाए मौत, 2.70 लाख जुर्माना
: पड़ोसी जिले बांदा के मरका थाने के समगरा गांव मे पांच वर्षीय बालिका साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में न्यायालय ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 2.70 लाख रुपये जुर्माना भी किया है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल सिंह गौतम ने बताया कि पाक्सो की अदालत में न्यायाधीश अनु सक्सेना ने गुरुवार को यह आदेश सुनाया। आरोपित समगरा गांव निवासी रामबहादुर पुत्र गंगवा प्रजापति को सुनवाई के बाद सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया है। बालिका के पिता ने 19 अप्रैल 2021 को घटना के दूसरे दिन मरका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी। करीब डेढ़ वर्ष में ही पीड़ित पिता को न्याय मिल गया