Zee Star News
Breaking News
अन्य

रामपुर में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बांदा शहर निवासी आबकारी विभाग के चालक की मौत हो गई

*बांदा। रामपुर में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में बांदा शहर निवासी आबकारी विभाग के चालक की मौत हो गई। चालक के शव को सोमवार को सुबह पैतृक गृ नगर में दफनाया जाएगा।*

 

शहर के जिला पंचायत के पास (हैजा खाना) निवासी मो. इकबाल खां उर्फ बब्बू आबकारी विभाग में चालक थे। कई वर्ष से उनकी तैनाती रामपुर में थी। शनिवार की देर रात वह विभाग की टीम को लेकर सरकारी वाहन से दबिश में गए थे। वापसी में हाईवे पर एक जेसीबी ने वाहन को टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए। स्टेयरिंग संभाले मो. इकबाल (45) गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

नजदीकी अस्पताल ले जाते ही वहां उनकी मौत हो गई। वाहन पर सवार आबकारी निरीक्षक भी घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद इकबाल का शव देर रात गृह नगर बांदा लाया गया। बड़ी संख्या में लोग शोक जताने पहुंचे। मृतक इकबाल पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के परिवार के थे।

Related posts

उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड शान्ति सदन, कटरा जनपद-बाँदा द्वारा विपणन विकास सहायता (एस0सी 0एस0पी0) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन दिनाँक-31.01.2025 समयः-11ः00 बजे दिन-शुक्रवार को विकासखंड महुआ के मीटिंग हाल, जनपद बाँदा में किया गया

zeestarnews

राजस्थान की घटना से जिले की पुलिस अलर्ट: पैदल मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की, सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चला

cradmin

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा 

zeestarnews

Leave a Comment