Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मंडल कारागार का साघन जांच पड़ताल की

 

बांदा, 29 नवम्बर, 2022-
जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनन्दन के साथ मण्डल कारागार बांदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मण्डल कारागार बांदा में निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरिकों एवं पाकशाला/ भोजनालय कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बैरिकों को चेक किया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की अवैध समाग्री नही पायी गयी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को आवश्यक सतर्कता के साथ पाकशाला एवं शौचालय में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय उपस्थित जेलर से जेल में निरूद्ध बन्दियों के सम्बन्ध में तथा कितने सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे हुए हैं एवं उनके संचालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को जेल की आवश्यक व्यवस्थाओं को चुश्त-दुरूश्त रखने के निर्देश दिये। जेलर द्वारा जानकारी दी गयी कि जेल में बैरकों सहित प्रमुख स्थानों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे हैं और संचालित हैं, इसके बाद मण्डल कारागार के अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया तथा बन्दियों के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

 

Related posts

सड़क सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ा रहा प्राइवेट विद्यालय प्रबंधक–* [स्कूली गाड़ियों में ठूंस ठूंस कर बैठाया जा रहा बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की खुलेआम उड़ रहीं धज्जियां खबर चलाने पर पत्रकार पर दर्ज करा रहा फर्जी मुकदमा

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल आयुक्त कार्यालय में, स्वतंत्र विद्यालय वित्तपोषित अधिनियम 2018 की समिति की बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसा की खबरें हैं।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चारमीनार में हिंसा की खबर

zeestarnews

Leave a Comment