Zee Star News
Breaking News
Breaking News

रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसा की खबरें हैं।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चारमीनार में हिंसा की खबर

तेलंगाना की राजधानी हैरादाबाद में चारमीनार के पास बाइक से स्टंट करने पर मस्जिद से निकलकर कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हमला कर दिया।
रामनवमी के अवसर पर कई राज्यों में हिंसा की खबरें हैं।तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चारमीनार (Charminar) में भी हिंसा की खबर है। पुलिस का कहना है कि 30 मार्च 2023 को नमाज के दौरान कट्टरपंथी मुस्लिमों ने मस्जिद के बाद स्टंट और शोरगुल का बहाना बनाकर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

दरअसल, रामनवमी के अवसर पर कुछ हिंदू बाइक पर मस्जिद के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान वे भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे। इसी दौरान मस्जिद से निकलकर कट्टरपंथी मुस्लिमों ने हिंदुओं पर हमला कर दिया। इसकी खबर इलाके में फैलते ही हालात तनावपूर्ण हो गए। इस मामले में अभी भी आरोपितों की पहचान की जानी है।   मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चारमीनार स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) ने कहा है कि अभी तक कोई मामला नहीं मिला है। हालाँकि, पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। यह हिंसा उस समय हुई जब रामनवमी के मौके पर हिंदू शोभायात्रा निकाल रहे थे। इस घटना के बाद चारमीनार इलाके में तनाव की स्थिति है।

इससे पहले भाजपा से निष्कासित विधायक टी राजा ने भी रामनवमी के दिन हैदराबाद में शोभायात्रा निकाली थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत के हिंदू राष्ट्र बनने पर ‘हम दो हमारे दो वालों’ (हिंदुओं) को ही वोट का अधिकार होगा, ‘हम 5 हमारे 50 वालों’ (मुस्लिमों) को वोट का अधिकार नहीं होगा।    बता दें कि रामनवमी पर गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तेलंगाना सहित कई राज्यों में हिंसा की खबरें हैं। बिहार के नालंदा और सासाराम में शोभायात्रा पर हमला किया गया और गाड़ी तथा दुकानों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई।   इतना ही नहीं, नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हिंदुओं पर फायरिंग भी की गई। इसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिहार पुलिस इलाके में हालात सामान्य होने की बात कर रही है, लेकिन हालत तनावपूर्ण बने हुए हैं।    वहीं, सासाराम भी आगजनी और तोड़फोड़ की गई है। हालात को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सासाराम और नालंदा में हिंसा के 45 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।      स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

अन्य गांव की जीपीएस फोटो दिखाकर करा लिया भुगतान जमीन पर रोड एवं नाली बनी ही नहीं* सभासद ने संपूर्ण समाधान प्रभारी से की जांच की मांग

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय जनपद बांदा के ग्राम अछरौंड़ तहसील सदर बांदा में निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Test Post With Video

cradmin

Leave a Comment