Zee Star News
Breaking News
अन्य

पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से लूट की घटना का थाना पैलानी पुलिस द्वारा 36 घण्टे के भीतर किया गया सफल अनावरण । घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

*➡️पेट्रोल पम्प के सेल्समैन से लूट की घटना का थाना पैलानी पुलिस द्वारा 36 घण्टे के भीतर किया गया सफल अनावरण । घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।

*➡️दिनाकं 27.11.2022 की रात थाना पैलानी क्षेत्र अन्तर्गत पूजा फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन से 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 20 हजार रुपये की लूट की घटना को दिया गया था अंजाम ।*

*➡️अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये 14 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।*

*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिन्दन के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी सदर श्री गवेन्द्र पाल गौतम के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29.11.2022 को थाना पैलानी पुलिस द्वारा पैलानी डेरा में स्थित पैट्रोल पम्प सेल्समैन से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि दिनांक 27.11.2022 को रात्रि में मोटरसाइकिल सवार 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पैलानी डेरा में स्थित पूजा फिलिंग स्टेशन में सेल्समैन से 20 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । इस संबंध में थाना पैलानी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद् से अभियुक्तों की पहचान करते हुए आज दिनाकं 29.11.2022 को घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गये 14 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है ।

*बरामदगी-*

▪️घटना में लूट गये 14 हजार रुपये ।

▪️01 अदद् पल्सर मोटरसाइकिल UP90Y7452

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1.पिंकल यादव पुत्र रतिराम यादव नि0 जसपुरा थाना जसपुरा जनपद बांदा

2.सुरज अनुरागी पत्र शिवशंकर अनुरागी नि0 जसपुरा थाना जसपुरा जनपद बांदा

3.गुड्डू उर्फ राज पाण्डेय पुत्र लखनलान नि0 जसपुरा थाना जसपुरा जनपद बांदा

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. थानाध्यक्ष पैलानी श्री कुलदीप तिवारी

2. उ0नि0 श्री इन्द्रजीत सिंह यादव

3. कां0 विजय कुमार सिंह

4. कां0 मनीष दीक्षित

5. कां0 अंकित यादव

6. कां0 नरेन्द्र कुमार यादव

Related posts

तिंदवारी कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार सीएमओ बांदा को नहीं आ रहे हैं नजर

zeestarnews

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री अभिषेक कुमार अवस्थी ने बताया है कि निदेशालय, समाज कल्याण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा संचालित “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत वैवाहिक सामग्री की आपूर्ति के लिए दर निर्धारण हेतु ऑनलाइन अल्पकालीन ई-निविदायें दिनांक 20-09-2024 प्रातः 10:00 बजे से निबिदा

zeestarnews

पुलिस परीक्षा की तैयारी पर जिला अधिकारी बांदा ने पूरी कर ली तैयारी कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा

zeestarnews

Leave a Comment