Zee Star News
Breaking News
अन्य

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इण्टर काॅलेज महोखर में दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया

 

 

बांदा, 03 दिसम्बर, 2022-

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इण्टर काॅलेज महोखर में दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किय गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों एवं विद्यालय के बच्चों से कहा कि क्रतिम उपकरण एवं ट्राई साइकिल वितरण किया जा रहा है, इससे आपको अपने जीवन यापन करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने दिव्यांगजनों को जीविकोपार्जन हेतु छोटे-छोटे स्वरोजगार करने के लिए सुविधानुसार लोन की व्यवस्था कराये जाने हेतु एक कैम्प का अयोजन जी0एम0डी0आई0सी0 व लीड बैंक मैनेजर के सहयोग कराये जाने के निर्देश जिला दिव्यांगजन सशाक्तिकरण अधिकारी को दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु लोन की सुविधा सहित आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण भी दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने दिव्यांगजनों से कहा कि जो लोग स्वरोजगार हेतु लोन लेना चाहते हों वह अपना आवेदन जिला दिव्यांगजन अधिकारी को उपलब्ध करायें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वयं 36 ट्राई साइकिल एवं दृष्टि दिव्यांग बच्चों को 08 स्मार्ट केन (चार्जर सहित) तथा एक व्हील चेयर का वितरण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों के खेल-कूद हेतु सामान तथा मैदान की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उप निदेशक दिव्यांगजन विभाग श्री राज बहादुर, नेत्र चिकित्सक डाॅ0 एस0के0गुप्ता, जिला दिव्यांजन अधिकारी अभिषेक चैधरी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

कृषकों का कृषि यंत्रों हेतु ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा चयन”

zeestarnews

शीत लहर के दौरान ठण्ड से होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं जैसे,हाइपोथर्मिया,निमोनिया,सर्दी जुकाम,त्वचा फटना एवं हार्ट सम्बन्धी समस्याओं से बचाव एवं सावधानियों हेतु जनपद बांदा में जिलाधिकारी जे0 रीभा महोदया जी ने जारी की चेतावनी

zeestarnews

बेसहारा पशु उजाड़ रहे किसानों की फसलें

zeestarnews

Leave a Comment