Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

खंड शिक्षा अधिकारी महुआ ने रचा इतिहास अभेद्य व्यवस्था के कारण महुआ ब्लाक में NAT परीक्षा कक्षा एक से आठ शुचितापूर्वक-समय से सभी विद्यालयों में कराई गई

खंड शिक्षा अधिकारी महुआ ने रचा इतिहास अभेद्य व्यवस्था के कारण महुआ ब्लाक में NAT परीक्षा कक्षा एक से आठ शुचितापूर्वक-समय से सभी विद्यालयों में कराई गई

बाँदा-05-दिसंबर

खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया ने NAT परीक्षा के लिए ऐसा समीकरण बनाया कि महुआ ब्लाक के सभी विद्यालयों में शुचितायुक्त,समय से परीक्षा कराने में ऐतिहासिक दायित्व निभाया है।सभी पर्यवेक्षक व शिक्षक समय से एक घंटे पूर्व विद्यालय पहुँचकर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिक से अधिक छात्रों को परीक्षा में सम्मिलित करने हेतु मोबाइल द्वारा उनके अभिभावकों से संपर्क भी किया।प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे पर्यवेक्षक निशात परवीन ने समय से सम्हाली कमान प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन ने अपने स्टाफ मयंक शर्मा, रूचि पुरवार, आक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी. शिक्षा मित्र के सहयोग से कराई शुचितापूर्ण परीक्षा प्राची सोनी ने कुंचबंधियाँ कालोनी व अमिता शिवहरे पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ-2 मे निभाया पर्यवेक्षक का दायित्व। जयकिशोर दीक्षित, लीला माहुले, दीप्ति गुप्ता, रानी,खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोगी सुनील कुमार, राजेश तिवारी. रंजन. बलभद्र सिंह राजपूत. अर्चना मिश्रा. रागिनी गुप्ता. नसीम मुहम्मद. मंजू गुप्ता. माधवी गुप्ता. शैली पुरवार ,संदीप कुमार, अंजू गुप्ता सहित तमाम शिक्षकों ने इस प्रकार की शुचिता पूर्ण. परीक्षा को बच्चों के बौद्धिक विकास व स्वअनुशासन के लिए मील का पत्थर कहा।देररात तक ओएमआर शीट की स्कैनिंग का चला काम कहीं सर्वर की समस्या तो कहीं सरल ऐप की साइट ने शिक्षकों को जमकर परेशान किया।शिक्षकों को सहयोग मिले देररात तक खंड शिक्षा अधिकारी महुआ बीआरसी मे रहे उपस्थित।खंड शिक्षा अधिकारी को सभी ने कहा देवपुरुष प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे देरशाम नीम के पेड़ के पास पर्यवेक्षक निशात परवीन के पैर में किसी कीडे ने काट लिया पैर मे जलन से आहत होकर पर्यवेक्षक ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा मित्र रामकृष्ण अवस्थी के हाथों भिजवाया बीआरसी और कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई सबकुछ सकुशल रहा।डा. आनंद कुमार एआरपी ने किया विधिवत सभी शिक्षकों का सहयोग, राजेश, हिमांशु, दानिश ,अरविन्द कुमार आदि ने भी अच्छा सहयोग दिया।

Related posts

आजाद नगर (भाबरा) की ग्राम पंचायत बरझर टँकी स्टेडियम मैदान पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सांसद कप विकास खण्ड स्तरीय क्रिकेट एवं कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

zeestarnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा प्रेस विज्ञप्ति

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा जनहित में जारी

zeestarnews

Leave a Comment