Zee Star News
Breaking News
अन्यमनोरंजन

जनपद के तीन छात्रों का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन 

जनपद के तीन छात्रों का नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ चयन

बाँदा जनपद के बबेरू कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कालेज बबेरु में पढ़ने वाले हाई स्कूल के छात्र रजनीश कुमार, आशीष पटेल व कुमार गौरव ने क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता से लेकर जिला स्तर, मंडल व प्रदेश स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है। तीनो खिलाड़ियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर बाँदा जिले का गौरव बढ़ाया है। तीनो खिलाड़ियों ने बताया कि श्री जेपी शर्मा इन्टर कालेज बबेरु के व्यायाम शिक्षक कमल वर्मा के मार्गदर्शन से नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिल रहा है। बहुत सुखद अनुभूति प्राप्त हो रही है। विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रबंधक विशेश्वर प्रसाद पांडेय, प्रधानाचार्य अनिल द्विवेदी, व्यायाम शिक्षक मनोज उपाध्याय, क्लास टीचर दीपक विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Related posts

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मनाया शहर से लेकर गांव तक मनाया गया बापू की पुण्यतिथि

zeestarnews

प्रधानमंत्री आवास की सूची में नाम होने के बावजूद भी नहीं मिला लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ

zeestarnews

उप निबंधन कार्यालय अतर्रा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment