Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता एवं हास्टल कक्ष, कक्षायें, किचेन एवं भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय, सी0सी0टी0वी0कैमरों के संचालन आदि का गहनता से निरीक्षण किया

 

 

बांदा, 07 दिसम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता एवं हास्टल कक्ष, कक्षायें, किचेन एवं भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, शौचालय, सी0सी0टी0वी0कैमरों के संचालन आदि का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंन कक्षा-8 में अध्ययनरत बालिकाओं से भूगोल के अन्तर्गत दी जा रही शिक्षा के सम्बन्ध में सूर्य ग्रहण एवं चन्द्र ग्रहण किस तरह होते हैं तथा सौर्य मण्डल में कितने ग्रह हैं आदि के विषय में प्रश्न पूंछे, जिस पर कुछ छात्राओं द्वारा ही उत्तर दिये जाने पर उन्होंने सभी बालिकाओं को और अधिक मेहनत के साथ विषय को तैयार करने के प्रति जागरूक किया। निरीक्षण में बताया गया कि भूगोल एवं अंग्रेजी के शिक्षक विद्यालय में तैनात नही हैं, अन्य शिक्षकों द्वारा ही इन विषयों का अध्ययन कराया जा रहा है। उन्होंने कक्षा-6 की छात्राओं को और अधिक हिन्दी भाषा का और अधिक ज्ञान कराये जाने निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कक्षा-6 की छात्रा पूजा द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्ट माॅडल को देखते हुए उसकी प्रशंसा की।

जिलाधिकारी ने कक्षा-7 की छात्राओं को दी जा रही कम्प्यूटर की शिक्षा के सम्बन्ध में कम्प्यूटर संचालन करने की जानकारी लेते हुए कहा कि कम्प्यूटर का ज्ञान सभी को आज की आवश्यकताओं को देखते हुए आवश्यक है, इसलिए सभी छात्रायें ध्यान देकर कम्प्यूटर का ज्ञान भी प्राप्त करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के पंजीकरण एवं उनकी उपस्थिति रजिस्टर, इन एवं आउट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने स्वच्छ पेयजल व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता हेतु तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा तथा निर्देश दिये कि भोजन में गुणवत्तायुक्त मसालों एवं खाद्य सामाग्री ही उपयोग में लाये जायें, इसमें किसी प्रकार की कमी नही रहने पाये। उन्होंने विद्यालय में संचालित सी0सी0टी0वी0कैमरों के कन्ट्रोल रूम व अग्निशमन से बचाव यंत्रों का निरीक्षण किया, जिसमें कैमरे संचालित होते हुए पाये गये तथा पेयजल हेतु आर0ओ0 संचालित पाया गया। उन्होंने उपस्थित अध्यापक एवं वार्डेन को निर्देश दिये कि नये अग्निशमन यंत्रों को लगवाकर इसके संचालन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिलाया जाए। उन्होंने विद्यालय में समुचित प्रकाश की व्यवस्था एवं छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थायें भी रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण में अध्यापक एवं सम्बन्धित वार्डेन उपस्थित पाये गये।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला पं चायत राज अधिकारी एवं सम्बन्धित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाघराय में चिकित्सक की कुर्सी पड़ी है खाली

zeestarnews

सदस्य चयन प्राधिकरण/अपर जिला न्यायाधीश, मो0 अशरफ अंसारी ने बताया है कि जिला न्यायालय से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति की जानी है,

zeestarnews

सेवा में श्रीमान मुख्य्मंत्री महोदय  उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ)

zeestarnews

Leave a Comment