Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा 

कार्यालय जिला विकि सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

बांदा दिनांक 22.03.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण – नई दिल्ली, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशन में आज दिनांक 22.03.2023 को दोपहर 03:00 बजे जिला कारागार, बांदा का निरीक्षण श्रीमती सुचेता चौरसिया, सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्व ारा किया गया ।

 

सर्वप्रथम सचिव महोदया द्वारा महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। समस्त महिला जेल बन्दियों से विधिक सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु जानकारी ली गयी जिसमें एक महिला को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने तथा दूसरी महिला को माननीय उच्च न्यायालय में लम्बित जेल अपील की पैरवी करने हेतु विधिक जानकारी प्रदान की गयी। सचिव महोदय द्वारा महिला बन्दियों के साथ में रह रहे बच्चों के सम्बंध में उनके स्वास्थ्य, खान–पान तथा मनोरंजन के सम्बंध में पूछताछ की गयी तथा महिला बैरकों में सफाई व्यवस्था की जांच की गयी ।

 

इसी क्रम में जेल में आयोजित विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रीमती शालिनी, अतिरिक्त सिविल जज- जू०डि०, बांदा द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया। सचिव महोदया द्वारा यह जानकारी भी प्रदान की गयी की दिनांक 25.03.2023 को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं बैंक ऋणधारकों से अपील है कि अपने-अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में उक्त तिथियों में आयोजित की जा रही विशेष लोक अदालतों में वाद नियत कराते हुए जरिये सुलह-समझौता निस्तारण करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें। अधीक्षक श्री

 

जेल निरीक्षण के समय जेल प्रशासन की ओर से वरिष्ठ जेल अविनाश गौतम, जेलर श्री वीरेन्द्र कुमार वर्मा के साथ श्री राशिद अहमद – डी.ई.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहे ।

 

Related posts

K

zeestarnews

भारत रत्न, संविधा न निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया, अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,

zeestarnews

उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 10 से 12 फरवरी 2023 तक लखनऊ में उत्तर – प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स

zeestarnews

Leave a Comment