Zee Star News
Breaking News
अपराध

न्यायालय पेशी में आया बंदी पुलिस को चकमा देकर भागा

न्यायालय पेशी में आया बंदी पुलिस को चकमा देकर भागा

बांदा। मंडल कारागार में निरुद्ध बंदी न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आनन-फानन पुलिस ने घेराबंदी कर बंदी को अशोक लाट तिराहे से पकड़ लिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव का महेश विश्वकर्मा आर्म्स एक्ट के मामले में कई दिनों से मंडल कारागार में निरुद्ध था। बुधवार को उसे जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया। यहां कचहरी से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि कोर्ट सुरक्षा में एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिस कर्मी तैनात थे।

पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर बंदी महेश को अशोक लाट तिराहे के पास से दबोच लिया। शहर कोतवाली श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि जानकारी मिली है। चौकी इंचार्ज को भेजा है। पुलिस कर्मियों ने बंदी को ई रिक्शा में लादकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदी को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों बृजेश कुमार व होमगार्ड रामकिशोर को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Related posts

दबंगों ने लुटा घर का सारा सामान, पुलिस द्वारा नही की गई कोई कार्यवाही

zeestarnews

बाँदा जिला के अधिकारियों ने भ्रष्टाचारियो को बचाने मे अपनी पूरी ताकत लगा रखी है क्या योगी के अधिकारियों का यही है असली चेहरा

zeestarnews

आवास विकास में डॉक्टर वीके पटेल ने अवैध निर्माण कर आवासीय भवन में खोला अवैध तरीके से अस्पताल 

zeestarnews

Leave a Comment