Zee Star News
Breaking News
अपराध

न्यायालय पेशी में आया बंदी पुलिस को चकमा देकर भागा

न्यायालय पेशी में आया बंदी पुलिस को चकमा देकर भागा

बांदा। मंडल कारागार में निरुद्ध बंदी न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आनन-फानन पुलिस ने घेराबंदी कर बंदी को अशोक लाट तिराहे से पकड़ लिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव का महेश विश्वकर्मा आर्म्स एक्ट के मामले में कई दिनों से मंडल कारागार में निरुद्ध था। बुधवार को उसे जेल से न्यायालय पेशी पर लाया गया। यहां कचहरी से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि कोर्ट सुरक्षा में एक इंस्पेक्टर समेत दो पुलिस कर्मी तैनात थे।

पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर बंदी महेश को अशोक लाट तिराहे के पास से दबोच लिया। शहर कोतवाली श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि जानकारी मिली है। चौकी इंचार्ज को भेजा है। पुलिस कर्मियों ने बंदी को ई रिक्शा में लादकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे बंदी को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों बृजेश कुमार व होमगार्ड रामकिशोर को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Related posts

अतिक्रमण हटवाने में सिटी मजिस्ट्रेट सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे मौजूद

zeestarnews

दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

zeestarnews

दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार (थाना लालगंज)

zeestarnews

Leave a Comment