आज दिनांक 09/12/2022 दिन शुक्रवार को बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने तहसील बबेरू के पंडित राम लखन दास मैरिज हॉल कमासिन रोड बबेरू मैं एक किसान महापंचायत बुलाई। किसान महापंचायत में जनपद बांदा क्षेत्र में किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाइयों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। यह महापंचायत समय 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चली इसके बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय जाकर उप जिलाधिकारी महोदय बबेरू बांदा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों की मांगे इस प्रकार हैं। 