Zee Star News
Breaking News
Breaking News

बबेरू में बुलाई गई किसानों की महापंचायत खाद बीज और किसानों को हो रही समस्याओं के लिए रखी गई महापंचायत

आज दिनांक 09/12/2022 दिन शुक्रवार को बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ ने तहसील बबेरू के पंडित राम लखन दास मैरिज हॉल कमासिन रोड बबेरू मैं एक किसान महापंचायत बुलाई। किसान महापंचायत में जनपद बांदा क्षेत्र में किसानों को हो रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाइयों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। यह महापंचायत समय 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चली इसके बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय जाकर उप जिलाधिकारी महोदय बबेरू बांदा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य रूप से किसानों की मांगे इस प्रकार हैं। 

1-निजी नलकूपों का विद्युत बिल माफ किया जाए व तत्काल प्रभाव से नोटिस व आर०सी० वापस की जाए। 

2-खाद बीज का बकाया धनराशि सोसाइटी का ऋण माफ किया जाए व वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। 

3-किसानों को खाद की तत्काल उचित व्यवस्था कराई जाए। 

4-लागत श्रम के मुताबिक समर्थन मूल्य जारी किया जाए। एवं एमएसपी पर गारंटी का कानून बनाया जाए। 

5-धान विक्रय केंद्रों में रोस्टर लगाए जाए। एवं रोस्टर के हिसाब से समस्त किसानों की खरीदी की जाए। 

6-किसानों के निजी नलकूपों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए। व निजी नलकूपों में विद्युत मीटर लगाने से रोका जाए। किसानों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। वही किसान महापंचायत में किसान नेता दिनेश कुमार निरंजन ने कहा है कि वास्तव में अगर देखा जाए तो जमीनी स्तर पर शासन प्रशासन की योजनाए जमीनी स्तर पर शून्य है केवल और केवल कागजों में पूर्ति की जा रही है अगर वास्तव में विश्वास नहीं होता है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सर्वे करा कर देख ले। वही कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई अवधेश कुमार शुक्ला जी को राष्ट्रीय सचिव, राकेश कुमार दिवाकर को प्रदेश उपाध्यक्ष , एडवोकेट जितेंद्र तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, बृजेश शुक्ला प्रदेश सचिव, एवं वही शशि मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर नियुक्त किया गया , सभी की नियुक्ति होने पर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान भाइयों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर पुष्पमाला पहनाकर बधाई शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं वही राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलाद करवरिया ने कहा कि हम एवं हमारा पूरा संगठन लगातार 2013 से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में गरीब किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं एवं शासन प्रशासन की योजनाएं जमीनी स्तर पर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। एवं बुंदेलखंड पथक राज्य निर्माण की लड़ाई भी लड़ रहे है। ज्ञापन में मुख्य रूप से यह भी कहा गया कि यदि सरकार जल्द से जल्द हमारे किसानों की यह 6 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं करती है तो बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं किसान रोड चक्का जाम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार निरंजन, राष्ट्रीय सचिव तीरथ पटेल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्ना तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री दयाराम निषाद,जिला अध्यक्ष अमित सिंह पटेल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मंजू बाला, सुखलाल जिला उपाध्यक्ष, शीतल समाजसेवी, राम मनोहर आदि मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में मातृशक्ति युवा साथी एवं किसान भाई उपस्थित रहे।

Related posts

हुस्न के जाल में फंसे इरशाद को, इस कातिल हसीना ने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी

zeestarnews

10 जनवरी को मनाया जाएगा फाइलेरिया दिवस दीपा रंजन ने सभी जिला वासियों से बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेने की अपील की

zeestarnews

आम आदमी पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने दिया ज्ञापन

zeestarnews

Leave a Comment