Zee Star News
Breaking News
अन्य

बांदा शहर के लोगों को गर्मी में पेयजल समस्या से मिलेगी निजात 8 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प

*बांदा शहर के लोगों को गर्मी में पेयजल समस्या से मिलेगी निजात 8 करोड़ की लागत से पेयजल व्यवस्था का होगा कायाकल्प

 

 

संवाददाता बालेन्द्र तिवारी

 

 

 

बांदा -जनपद मुख्यालय बांदा में हर साल गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या से जनता को राहत देने के उद्देश्य से सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगभग 65 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिसके अंतर्गत 8 करोड खर्च करके पेयजल व्यवस्था को पटरी में लाया जाएगा।

 

 

आज सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के द्वारा एक कार्यक्रम में बांदा नगर की करीब 65 परियोजनाओ का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओ के अन्तर्गत जल संस्थान के द्वारा विभिन्न कार्य जैसे नये नलकूपो का निर्माण, बांदा नगर के करीब 34 मोहल्लो मे पाइप लाइन विस्तार का कार्य, 2 दर्जन कुंओ की सफाई एवं मरम्मत आदि का कार्य कराया जायेगा। इस मौके पर विधायक द्वारा बताया गया कि आने वाली ग्रीष्म ऋतु मे इन परियोजनाओ के पूर्ण होने से बांदा नगर के विभिन्न मोहल्लो को पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी। जिन मोहल्लो मे गंदे पानी की शिकायत है वहां पर भी नयी पाइप लाइनो के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

 

जिसमें अवसर पर उमाकान्त त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी, बांदा, पुरूषोत्तम कुमार, महाप्रबन्धक जल संस्थान, बांदा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियन्ता, जल संस्थान, बांदा, बुद्धि प्रकाश, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बांदा, जल संस्थान, बांदा के सहायक अभियन्ता/अवर अभियन्ता, राजकुमार राज, राकेश गुप्ता(दद्दू), रजत सेठ, राजेश गुप्ता, नीलू निगम, पंकज रैकवार, आशीष गुप्ता, मनीष, इंद्रजीत आदि उपस्थित रहे

Related posts

बाढ़ में हुए फसल के नुकसान को लेकर भाजपा मंडल महामंत्री ने भरी हुंकार किसानों का जत्था लेकर एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने को लेकर दिया अल्टीमेटम

zeestarnews

उप निबंधन कार्यालय अतर्रा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जल योद्धा उमा शंकर पांडे के नेतृत्व में एक बार फिर गरीबों को कपड़े कंबल स्वेटर वितरित किए गए पदम श्री से सम्मानित उमा शंकर पांडे समाज के कामों में है अग्रणी

zeestarnews

Leave a Comment