Zee Star News
Breaking News
Breaking News

30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गिरफ्तार

30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गैंगस्टर विकास लगरपुरिया को दुबई से भारत डिपोर्ट किया गया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर विकास लगरपुरिया को गिरफ्तार कर लिया।लगपुरिया गुरुग्राम में 30 करोड़ की चोरी के केस में मास्टरमाइंड था।  आपको बता दें, गुरुग्राम स्थित खेड़कीदौला थाना इलाके में साल 2021 में 5 अगस्त को 30 करोड़ रुपये की चोरी का मामला सामने आया था। इस वारदात में दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि गैंगस्टर विकास लगरपुरिया इस चोरी का मास्टरमाइंड है। बदमाशों ने अल्फाजी कार्प मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की रकम चुराई थी। पुलिस इस हाई प्रोफाइल चोरी के मामले में अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।   रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के दुबई होने के इनपुट मिले थे। इसके बाद रेड कॉर्नर सर्कुलर जारी किया गया था। इसके आधार पर दुबई में इसे दबोच लिया गया था। इसके बाद उसे अब भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा पुलिस ने विकास लगरपुरिया को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। विकास लगरपुरिया पर हत्या, लूट, वसूली के कई मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल भी विकास से पूछताछ करेगी।      स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ज्यादा से ज्यादा जनता को अवगत कराएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

zeestarnews

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश नेतृत्व में बना पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल जो करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात

zeestarnews

आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया 

zeestarnews

Leave a Comment