Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

सिमौनी धाम पर भंडारे के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात

सिमौनी धाम पर भंडारे के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात**

 

 

 बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत सिमौनी गांव पर मौनी धाम आश्रम पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय विशाल भंडारा व मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें आज भंडारे के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की लाखों की संख्या पर भीड़ उमड़ पड़ी, और लोगों ने स्वामी अवधूत जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। वही साथ ही साथ प्रदर्शनी मेंले वह नाटक का लुफ्त उठाया

 मा मला बबेरू तहसील क्षेत्र के सिमौनी धाम का है। जहां पर स्वामी अवधूत जी महाराज के द्वारा विगत कई वर्षों से भंडारा व राष्ट्रीय मेले का आयोजन 15,16, 17 दिसंबर को होता है। जिसमें इस वर्ष भी भंडारे के दूसरे दिन आज श्रद्धालुओं की भीड़ लाखों की संख्या पर उमड़ पड़ी। और मौनी धाम आश्रम पर पहुंचकर अवधूत जी महाराज के दर्शन प्राप्त कर मौनी बाबा की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही साथ मेला और प्रदर्शनी का भी लोगों ने लुफ्त उठाया, वही खरीदारी की उसके बाद संस्कृतिक कार्यक्रम नाटक और रामलीला के मंचन का भी आनंद लिया। वही क्रीडा अधिकारियों के द्वारा क्रीड़ा मैदान पर आज बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया, वही समय-समय पर उप जिलाधिकारी रावेंद्र सिंह तहसीलदार अजय कटियार व बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने सभी जगह टहलते हुए मेले का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल जगह-जगह मुस्तैद रहा।

Related posts

जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सिमौनी धाम मेले का लिया जायजा 

zeestarnews

जसपुरा कस्बे से राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत का बांदा जिलाध्यक्ष शुभम द्विवेदी को नियुक्त किया गया

zeestarnews

मण्डल में 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment