Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट खंडीय लेखाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, उच्च स्तरीय जांच शुरू

*प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट खंडीय लेखाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, उच्च स्तरीय जांच शुरू*प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के भ्रष्ट खंडीय लेखाधिकारी का हुआ स्थानांतरण, उच्च स्तरीय जांच शुरू*!

 

 

 

 

बांदा आज दिनांक 16 दिसंबर को बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने बांदा प्रशासन एवं सभी सम्मानित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहां है कि बांदा प्रशासन एवं सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं ने बुंदेलखंड इंसाफ सेना के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की आवाज को प्रमुखता से उठाकर शासन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है, जिसका नतीजा है कि भ्रष्ट अधिकारी शशिकांत शुक्ला का स्थानांतरण जनपद बांदा से कर दिया गया है,और उक्त भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच भी बैठा दी गई है!

आपको बता दें कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनशनकारी लगभग 3 महीने तक जनपद बांदा के अशोक लाट स्तंभ के नीचे अनशन कर रहे थे, उसके बाद जिला प्रयागराज के लिए कूच कर गए थे, एवं जिला प्रयागराज धरना स्थल पर अनशनकारी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे ,की 15 दिसंबर को शाम 6:00 बजे महालेखाकार एजी ऑफिस के अधिकारी बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनशन स्थल पर पहुंचकर कहा कि भ्रष्ट अधिकारी शशिकांत शुक्ला का जनपद बांदा से सीतापुर के लिए स्थानांतरण कर दिया गया है, और इनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की एक उच्च स्तरीय जांच भी बैठा दी गई है, इसलिए अब आप लोग अपना भूख हड़ताल समाप्त कर दीजिए, जिसमें बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनशन कारी उक्त अधिकारी की बात को मानते हुए,उनका आभार व्यक्त करते हुए अपना अनशन समाप्त कर जनपद बांदा के लिए कूच कर गए, अब बुंदेलखंड इंसाफ सेना के अनशनकार्यों को पूरी उम्मीद है कि जनपद बांदा से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा, इसलिए कि अब जो भी भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करेंगे तो उनके अंदर एक डर और भय पैदा होगा,

 आगे ए एस नोमानी ने सभी राजनैतिक एवं समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि आप सभी लोग इसी तरीके से भ्रष्टाचार की आवाज को बुलंद करते रहें, ताकि भ्रष्टाचार जड़ से समाप्त हो सके!

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने आज रानीदुर्गावती मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया

zeestarnews

बिजली अन्ना जानवर राशन खाद्यान्न की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ समाजसेवी ने किया एक दिवसीय धरना

zeestarnews

संचारी रोग नियंत्रण अभियान-जनपद बांदा

zeestarnews

Leave a Comment