Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण

 

बांदा, 04 मार्च, 2023-
जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करते हुए लम्बित मामलों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी अतर्रा को दिये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील अतर्रा में कुल 111 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 04 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व 53, पुलिस 09, विकास 22, अन्य विभागों से सम्बन्धित 27 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष सिंघपुरा अमलिया निवासी ने मत्स्य पट्टा आवंटन के पश्चात दूसरे व्यक्ति द्वारा तालाब के पट्टे में कार्य करने में अवरोध करने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित पुलिस/राजस्व के अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने के निर्दे्रश दिये। उन्होंने वृद्ध नागरिक शिवमोहन द्विवेदी एवं उनकी पत्नी द्वारा उनके बडे पुत्र रामबाबू द्वारा मारपीट करने की शिकायत एवं भरण-पोषण न करने पर एस0ओ0 अतर्रा को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अतर्रा निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति को गैस कनेक्शन दिलाये जाने तथा बिजली बिल को ठीक कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियोें को दिये। उन्होंने निवासी भुजियन पुरवा के गरीब व्यक्ति संजय को श्रमिक योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु उसका श्रम विभाग में पंजीकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मोहतरा निवासी एक फरियादी द्वारा पुत्री की शादी हेतु दी गयी धनराशि कोे समझौता कराकर वापस दिलाये जाने के प्रार्थना पत्र पर एस0ओ0 बिसण्डा को दोनो पक्षों को बुलाकर प्रकरण का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि पैमाइश कियेे जाने तथा अन्य राजस्व सम्बन्धी मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त टीम को भेजकर विवादित प्रकरण को निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक श्री अंिभनंदन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए उनके निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी अतर्रा श्री विकास यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खांईपार जिला बांदा में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया

zeestarnews

आज नरैनी के समाधान दिवस माननीय जिलाधिकारी महोदया को सोनू करवरिया विश्व हिन्दू महा संघ गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा कई समस्यायों को लेकर 4 शिकायती पत्र दिया गया

zeestarnews

अपर जिलाधिकारी वि०/२० श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment