Zee Star News
Breaking News
अन्य

जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता व गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए डीएम दीपा रंजन 

जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। डीएम दीपा रंजन

 

 

 

 

बांदा, 17 दिसम्बर,

जिलाधिकारी बांदा दीपा रंजन की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करते हुए लम्बित मामलों को तत्काल निस्तारित किये जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी अतर्रा को दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील अतर्रा में कुल 69 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ दिये गये कि सम्बन्धित आवेदन पत्रों का समयबद्धता से गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में राजस्व 40, पुलिस 16, विकास 01, अन्य विभागों से सम्बन्धित 12 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष एक फरियादी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में सड़क पर जल निकासी न होने से जल भराव होने के कारण गन्दगी होने की समस्या से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अतर्रा को समस्या का शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कुछ किसानों द्वारा डीएपी खाद के वितरण की समस्या बताये जाने पर एआर काॅपरेटिव को तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्राइवेट दुकानों से खाद अधिक दर विक्रय किये जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी को जांच कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ग्राम चौसड़ के एक फरियादी द्वारा तीन माह से विरासत के प्रकरण में नाम दर्ज न किये जाने पर तत्काल समस्या का निराकरण कराये जाने के निर्देश सम्बन्धित लेखपाल को दिये। उन्होंने मण्डी के बाहर दुकानों में अवैध रूप से रह रहे लोंगो से तत्काल दुकाने खाली कराये जाने के निर्देश मण्डी सचिव को दिये। उन्होंने एक फरियादी द्वारा सी0एच0सी0 में महिला चिकित्सक की तैनाती न होने के कारण समस्या के सम्बन्ध में अवगत कराया, जिस पर सीएमओ को कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। अतर्रा निवासी एक फरियादी द्वारा डाक बंगले के बगल में पडी भूमि पर प्लाटिंग कर कब्जा किये जाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच कर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद वाले प्रकरणों एवं पैमाइश से सम्बन्धित मामलों में सम्बन्धित लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त टीम को भेजकर विवादित प्रकरण को निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक अभीनंदन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों को सुनते हुए उनके निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये।

म्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, ज्वाइंट मेजिस्टेªट जगत सांई, उप जिलाधिकारी अतर्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, तहसीलदार अतर्रा सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

zeestarnews

केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने आज रानीदुर्गावती मेडिकल काॅलेज का निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment