Zee Star News
Breaking News
Breaking News

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में जनपद बांदा में शीतलहर/ठण्ड को देखते हुए कुछ दिशानिर्देश जारी किए गए हैं जिनका पालन सुनिश्चित कराएं

 

दिनांक 26 दिसम्बर, 2022

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान में जनपद बांदा में शीतलहर/ठण् में वृद्धि हो रही है साथ ही साथ जनपद में कोहरे का प्रकोप भी प्रारम्भ हो गया है। दिन व रात दोनो के तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही एवं घने कोहरे के कारण जनपद के अधिकांश क्षेत्रों में सड़क दुघर्टनाये, ठण्ड से मौत, ग्रमीण क्षेत्रों में लोगों के द्वारा अलाव जलाने से अग्निकाण्ड, इत्यादि अनेक प्रकार की समस्याये आ रही है। आमजनमानस को उक्त आपदा से तत्काल राहत प्रदान करने की शासन की मंशा के क्रम मे व्यापक रूप से होने वाली जन-धन की क्षति को न्यून करने हेतु विभागवार कार्य ससमय पूर्ण किया जाना अपेक्षित है। उपरोक्त के क्रम में उन्होंने जनपद बांदा के सम्बन्धित विभागों के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा है कि तत्काल निम्नवत् कार्यवाही सुनिश्चित की जाये-

1. सडको की मरम्मत एवं अन्य कार्य- कोहरे के दौरान सम्भाति दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सड़को पर बने गढढों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये साथ ही डिवाइडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंग रोगन कार्य पूर्ण हो । विभिन्न प्रकार की सतह का अंकन (Road surface making) गति अवरोधक, Zebra Crossing आदि पर पेंटिग कार्य निर्धारित मानक के अनुसार सुनिश्चित हो । अति संवेदनशील स्थल, जहाँ प्रायः दुर्घटनाये होती है को सूचीबद्ध कर दुर्घटना अवरोधक / रक्षात्मक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। (कार्यवाही-प्रभारी अधिकारी स्थनीय निकाय जनपद बांदा / नगर मजिस्ट्रेट बांदा / नगर पालिका/नगर पंचायत / लोक निर्माण विभाग) 2. प्रकाश बिन्दुओं की मरम्मत- जनपद में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़को एवं मोहल्लों मे स्थापित प्रकाश बिन्दु जो कि खराब व क्षति ग्रस्त है उन्हे तत्काल ठीक कराये साथ ही निर्धारित समयानुसार उनके चालू एवं बन्द होने के कार्य सुनिश्चित कराये जायें। (कार्यवाही नगर पालिका / नगर पंचायत / जिला विकास अधिकारी / जिला पंचायती राज अधिकारी / अधिशाषी अभियन्ता विद्युत नगरीय / ग्रामीण )

3. वाहनों पर चेतावनी स्टीकर / रेडियम- कोहरे के दौरान दृश्यता बढ़ाने हेतु समस्त वाहनों पर नियमानुसार रंगीन चेतावनी स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें जिससे की वाहनों के मध्य उचित दूरी बनी रहे तथा दुर्घटनों की सम्भावना को न्यून किया जा सके। समस्त यातायात परिवहन पर उचित व्यवस्था यथा दरवाजे, शीशे और पर्दे की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये। (कार्यवाही- पुलिस विभाग / सम्भागीय परिवहन अधिकारी )

4. निःशुल्क कम्बल वितरण एवं अलाव व्यवस्था- अत्यधिक ठण्ड / शीतलहर से निराश्रित/असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुँचाने हेतु तहसील / नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलो / चौराहों पर आवश्यकतानुसार अलाव जलवाने तथा नियमानुसार निःशुल्क कम्बल वितरण पात्र लाभार्थियों के मध्य कराना सुनिश्चित किया जाये। लाभार्थियों को निःशुल्क वितरित कम्बल का विवरण राहत की वेबसाइट https://rahat.up.nic.in पर वितरण के दिनांक को ही फीड करा दिया जाये। (कार्यवाही- नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय जनपद बांदा/समस्त उपजिलाधिकारी/ तहसीलदार/अधिशाषी अधिकारी

स्थानीय निकाय जनपद बांदा)

5. रैन बसेरा संचालन- ठण्ड / शीतलहर के दौरान असहाय/जरूरतमन्द लोगों को ठण्ड से बचाने हेतु संचालित रैन बसेरो में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराया जाये, उक्त कार्य हेतु नामित संबन्धित नोडल अधिकारी द्वारा रैन बसेरों में सफाई एवं अवश्यक संसाधनों का नियमानुसार प्रबन्ध किया जाये। प्रत्येक रैन बसेरा में महिलाओं/बलिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दायित्व सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों के रैनबसेरों में प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय/नगर मजिस्ट्रेट बांदा का होगा।

प्रत्येक रैनबसेरा में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण एक रजिस्टर में दर्ज किया जाये। समस्त रैन बसेरों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से 24×7 घंटे कियाशील रखा जाये। जनपद में संचालित रैनबसेरो का नियमित निरीक्षण •अपर जिलाधिकारी (वि0/रा०), नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय जनपद बांदा एवं संम्बन्धित उपजिलाधिकारी द्वारा किया जाये। समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोने पाये। (कार्यवाही मुख्य चिकित्साधिकारी / मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला/पुरुष) / जिला पंचायत राज अधिकारी / अधिशाषी अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग प्रा०ख०/ नगर मजिस्ट्रेट/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय जनपद बांदा / समस्त उपजिलाधिकारी / तहसीलदार / समस्त अधिशाषी अधिकारी स्थानीय निकाय जनपद बांदा)

6. अग्निकाण्ड- प्राय: शीतलहर के दौरान शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों द्वारा घरो आदि में अलाव जलते हुए छोड देने के कारण अग्निकाण्ड की घटनाएं घटित हो जाती है। जिससे जान-माल की क्षति होती है। उक्त के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग द्वारा मुख्यालय एवं तहसीलों में स्थापित उपकेन्द्रों को आवश्यक संसाधनों सहित 24×7 क्रियाशील रखा जाये। साथ ही सम्बन्धित लेखपाल / ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से ग्राम स्तर बैठक आयोजन कर अग्नि से बचाव हेतु जन-जागरूकता करें। (कार्यवाही- पुलिस विभाग / अग्निशमन विभाग / समस्त उपजिलाधिकारी समस्त खण्ड विकास अधिकारी )

7. विद्यार्थियों को जागरूक किया जाना- जनपद के समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक उपायों, खान-पान के विषय में प्रशिक्षित व जागरूक किया जाये। प्राथमिक स्तर तक बच्चों के स्कूल पहुंचाने पर सम्बंधित विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उपस्थित बच्चों के कपड़ों आदि का निरीक्षण कर लें। (कार्यवाही- प्रभारी उच्च शिक्षा जनपद बांदा / जिला विद्यालय निरीक्षक / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी)

8. बीमारियों से बचाव – अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के कारण आम जन मानस की अनेकों प्रकार की बीमारियों के होने की प्रबल सम्भावना बढ जाती है । विशेष कर सर्दी जुखाम, बुखार, पेट सम्बंधित बीमारियों इत्यादि से बचाव हेतु समस्त सी०एच०सी०/ पी०एच०सी० एवं जिला मुख्यालय के चिकित्सालयों पर आवश्यक दवाईया उपलब्ध हो तथा स्वास्थ्य केन्द्रो को किसी प्रकार की घटना घटित होने पर 24×7 क्रियाशील रहने हेतु निर्देशित किया जाय । (कार्यवाही – मुख्य चिकित्साधिकारी ) पशुओं के बचाव हेतु – शीतलहर में प्रायः पशुओं को विशेषकर उनके बछडो को बीमारी होने की सम्भावना बनी रहती है। पशुओं को सुरक्षित रखने हेतु टीकाकरण कार्य नियमित रूप से संचालित किया जाये । पशु केन्द्रों पर आवश्यक दवाओं का भण्डारण सुनिश्चित हो । पशु चिकित्सकों के माध्यम से ग्रामीण के पशुओं की सुरक्षा एवं शीतलहर से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम कैम्प लगा कर किया जाये। जनपद में संचालित स्थायी / अस्थायी गौशालाओं में पशुओं को ठण्ड से बचाने हेतु नियमानुसार प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाये

Related posts

व्यापारी दीपक कुमार गुप्ता ने चौथे स्तंभ से लगाई फरियाद मेरी छवि को धूमिल करने वालों का सच दिखाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडोखर खुर्द एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

zeestarnews

आदरणीय अध्यक्ष जी

zeestarnews

Leave a Comment