Zee Star News
Breaking News
Breaking News

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद स्तरीय एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं अवैध खनन/परिवहन व ओवर लोडिंग की रोकथाम किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई

 

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद स्तरीय एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं अवैध खनन/परिवहन व ओवर लोडिंग की रोकथाम किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई

 

 

 

बांदा, 09 फरवरी, 2023-

 

 

 

 

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद स्तरीय एन्टी भूमाफिया टास्क फोर्स एवं अवैध खनन/परिवहन व ओवर लोडिंग की रोकथाम किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों की सरकारी जमीन, एवं ग्र्राम समाज की जमीन, चारागाह, तालाब, चकरोड, खलिहान आदि पर अवैध कब्जा करने वालों को लेखपालों के माध्यम से चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन लोंगो के द्वारा एक ही जमीन को कई लोंगो को बार-बार फर्जी रूप से बेचे जाने, बिना लेआउट एवं बिना स्वीकृति के अवैध रूप से प्लाटिंग करने वाले एवं भूमाफियाओं को चिन्हित करते हुए कडी कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने लेखपालों के शिकायत रजिस्टर एवं भूमि सम्बन्धित विवादित प्रकरणों की समीक्षा किये जाने के निर्देश तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों को दिये। उन्होंने तहसील स्तरीय भूमाफिया टास्क फोर्स कमेटी की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने नगर पालिाक एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय क्षेत्र में भूमाफियाओं पर कडी नजर रखते हुए उन्हें चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, सिचाई, वन व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाये, यदि कोई अतिक्रमण मिलता है तो तत्काल उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध खनन/परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाये जााने के निर्देश पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि ओवरलोडिंग करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए। उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि बिना लाइसेन्स व बिना नम्बर वाले कोई भी वाहन संचालित न होने पायें, इस हेतु अभियान चलाकर कडी कार्यवाही की जाए। उन्होंने ओवर लोडिंग करने वालों के विरूद्ध भी कडी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अवैध खनन करने वालों की औचक चेकिंग किये जाने तथा अन्य प्रदेश से उप खनिज वाहनों में परिवहन प्रपत्र ईटीपी के अतिरिक्त उ0प्र0 में प्रवेष हेतु आईएसटीपी पास होना अनिवार्य है, इसको अवश्य चेक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी दशा में नदी जलधारा में मशीनों द्वारा खनन नही होने पाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर निरीक्षण कर अवैध खनन/परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर प्रभावी रूप से अंकुश लगायें।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकांत त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार, खनन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

अमित आसेरी जिलाधिकारी, जनपद बाँदा  नागरिकों हेतु विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई

zeestarnews

बिसंडा कस्बे के मेन मार्केट में रामजी ग्रेन एजेंसी के गल्ला दुकान मे एक पल्लेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है

zeestarnews

एकदिवसीय धरना प्रदर्शन सीसी सड़क पर अनियमितता का आरोप

zeestarnews

Leave a Comment