बीमारी एवं कर्ज से परेशान 65
वर्षीय वृद्ध ने राजकीय बोरबेल में कूदकर दी जान

वर्षीय वृद्ध ने राजकीय बोरबेल में कूदकर दी जान

अपनी पत्नी रीता को बताया।इसके बाद मृतक के बड़े भाई रामकिशुन ने आकर सूचना देने वाले किसानों सहित अन्य किसानों व कुछ रिश्तेदारों सहित आकर राजकीय नलकूप में आकर देखा तो कपड़े सहित सभी अन्य समान देखे तथा बन्द पड़े नलकुप जो कि 16 इंच का था उससे बदबू आ रही जिस पर तुंरत ही जसपुरा पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलने पर जसपुरा के थाना प्रभारी मोहम्मद अकरम अपने सहयोगियों के साथ आकर देखा व पूरे घटना क्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिया।उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पहुँची फायर ब्रिगेड के जवानों ने बोरबेल में रस्सी व लोहे का काटा डालकर देखा तो मृतक के सिर के बाल निकले।वही मौके पर उपजिलाधिकारी पैलानी लाल सिंह यादव,सीओ सदर गवेन्द्र पाल गौतम,फायर बिग्रेड के सीओ मुकेश कुमार,तहसीलदार रामचंद्र, नायब तहसीलदार कमलेश कुमार सहित जसपुरा, पैलानी तथा चिल्ला थाना के पर प्रभारी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुँच गए थे। बड़े भाई रामकिशुन ने बताया कि मृतक के एक लाख का कर्ज गांव की ही आर्यावर्त बैंक से कई साल पहले एक लाख रुपए लिया था।घटना को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा के द्वारा बताया गया है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया है।