Zee Star News
Breaking News
अन्य

शहर के मुख्य मार्गो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया’

 

 

कार्यालय नगर पालिका परिषद, बाँदा

 

’’शहर के मुख्य मार्गो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया’’

 

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत नवागतंुुक जिलाधिकारी महोदय श्री अमित आसेरी जी के द्वारा नगर पालिका परिषद बांदा के मुख्य मार्गो सहित नगर की सफाई व्यवस्था दुरूष्त करने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में आज दिनांक 24.04.2026 को शहर के मुख्य मार्ग सर्किट हाउस/मवई बाईपास चैराहा से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप चैराहा तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद बांदा के अधिशाषी अधिकारी श्रीचन्द जी के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार एवं श्री हेमन्त प्रसाद व चार सुपरवाईजर सहित 120 सफाई कर्मचारी, जे0सी0बी0 मशीन, डम्फर, ट्रैक्टर आदि के माध्यम से पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित की गयी। अधिशाषी अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि इसी प्रकार का अभियान शहर के मुख्य मार्गों पर नियमित रूप से चलाया जायेगा जिसमें व्यापक साफ-सफाई तथा नियमित रूप से कूड़ा उठान एवं उसके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी साथ ही नालियों की सफाई कर ब्लीचिंग, चूना/कलई एवं एंटी-लार्वा का छिड़काव भी कराया जायेगा, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय) श्री अभिषेक खरे, जियो स्टेट श्री धीरज सिंह, श्री संजय भारती, श्री गजेन्द्र सिंह, श्री नीरज तिवारी सहित नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।

 

 अधिशासी अधिकारी

 नगर पालिका परिषद बाँदा

Related posts

होली के त्यौहार में बंद रहेगी शराब की दुकानें खुले पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

zeestarnews

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा में सम्पन्न हो रहा है

zeestarnews

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिन्दवारी*  *में विशाल मानसिक शिविर का हुआ आयोजन-

zeestarnews

Leave a Comment