Zee Star News
Breaking News
Breaking Newsअपराध

जंगल मे फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जंगल मे फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    बाँदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के जंगल मे बबूल के पेड़ से युवक का शव ट्रैक सूट से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के जसपुरा गांव निवासी हिमांशु अवस्थी (32) पुत्र चक्रपाणि अवस्थी का शव रविवार को देर शाम प्रधान की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पेड़ से ट्रैकसूट से लटका पाया। पिता चक्रपाणि ने बताया कि 31 दिसम्बर को हिमांशु अपनी पत्नी अंकिता को साथ लेकर अपनी ससुराल देहात कोतवाली के दोहा गांव गया था। शनिवार को देर शाम वह बाइक से अपनी पत्नी को लेकर लौट रहा था। जारी गाँव के पास उसकी पत्नी चलती बाइक से गिर गई। गाँव वालों ने देखा तो इसे दौड़ा लिया। यह अपनी जान बचाकर वहाँ से भाग निकला। पिता ने अज्ञात लोगो पर मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाल श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि प्रथम द्रष्टया आत्म हत्या का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Related posts

डीएम के निर्देश पर खनन माफियाओं पर कार्रवाई शुरू 

zeestarnews

आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रदेश में 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया 

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 01/01/2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे, आयुक्त कार्यालय, बांदा में मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी

zeestarnews

Leave a Comment