*बबेरू (बांदा)। कस्बे में औगासी रोड पर मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी।*
बताया जाता है कि परिजनों ने पढ़ाई के लिए टोका था। इसी कारण उसने खुदकुशी की है।
औगासी रोड में मामा सुनील राजपूत के घर में रहकर पढ़ाई कर रही कृशिक (18) पुत्री जेंटर बाबू ने शनिवार को दोपहर घर के अंदर फंदा लगा लिया। मामा ने बताया कि कृशिक कानपुर देहात के कृपालपुर गांव की रहने वाली है। वह यहां रहकर कस्बे के एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। शनिवार को उसे पढ़ाई के लिए टोक दिया था। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए।