Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा 

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

 

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 21.01.2023 दिन शनिवार को आर्बिट्रेशन वादों से सम्बन्धित एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। माननीय जिला जज/अध्यक्षा महोदया के निर्देशानुसार उक्त आयोजित विशेष लोक अदालत में आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। विशेष लोक अदालत की अध्यक्षता मान्नीया जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती कमलेश कच्छल द्वारा की जायेगी। जिसमें मान्नीया जनपद न्यायाधीश महोदया द्वारा विद्वान अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कराये जाने की अपेक्षा की गयी है । –

 

अतः उक्त के सम्बन्ध में समस्त वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं बीमा कम्पनियों से अपील है कि अपने-अपने वादों के निस्तारण हेतु अधिक से अधिक संख्या में दिनांक 21.01.2023 दिन शनिवार को दोपहर 02:00 बजे से आयोजित की जा रही विशेष लोक अदालत में नियत कराते हुए जरिये सुलह समझौता तय करावें तथा इस अवसर का लाभ उठावें ।

Related posts

कुशवाहा मेडिकल बिसंडा की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

जहरखुरानी गिरोह ने बनाया दो और को अपना शिकार पढ़ रहे हैं जहरखुरानी के मामले

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में कायाकल्प योजना के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में कार्यों को पूर्ण कराया जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment