Zee Star News
Breaking News
अन्य

जहरखुरानी गिरोह ने बनाया दो और को अपना शिकार पढ़ रहे हैं जहरखुरानी के मामले

*बांदा। दिल्ली से कमाकर लौटे पिता-पुत्र को गांव के अस्पताल के पास जहरखुरानी गिरोह ने चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। पिता-पुत्र को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।*

 

बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव के उमेश कुमार (40) अपने पुत्र राधेश्याम (16) के साथ एक महीने पहले दिल्ली थे। वहां से मजदूरी का पैसा लेकर वह महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से रात ढाई बजे अतर्रा स्टेशन में उतरे। यहां से टेंपो से गांव जा रहे थे। बिसंडा अस्पताल के पास टेंपो वाले ने दोनों को उतार दिया।

 

पिता उमेश ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मिले और दोस्ती गांठ ली। तड़के उन्हें चाय पिलाई। चाय पीने से दोनों बेहोश हो गए। उनके पास रखे तीन हजार रुपये और बोरी में रखे कीमती सामान लूट ले गए। शनिवार को सुबह ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल के बाहर पड़े देखा तो भर्ती कराया। यहां पिता को होश आ गया, जबकि पुत्र को होश न आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related posts

नगर पालिका बांदा की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

नगर मजिस्ट्रेट/परियोजना निदेशक डूडा बांदा ने बताया है कि मिशन निदेशक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सूडा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

जेडीयू की प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच शालिनी पटेल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वीडीओ कमसिन को दिया पांच सूत्रीय ज्ञापन

zeestarnews

Leave a Comment