Zee Star News
Breaking News
अन्य

मिजिल्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ीकरण हेतु 05 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के हेड काउन्ट सर्वे एवं टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण पखवाडा एवं जिला समन्वय समिति (फाइलेरिया) की बैठक जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई

बांदा, 05 जनवरी, 2023-

मिजिल्स रूबेला उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढ़ीकरण हेतु 05 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के हेड काउन्ट सर्वे एवं टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण पखवाडा एवं जिला समन्वय समिति (फाइलेरिया) की बैठक जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई

यह विशेष टीकाकरण पखवाडा आगामी 09 जनवरी से 20 जनवरी, 2023 तथा 13 फरवरी से 24 फरवरी, 2023 तथा तृतीय अभियान 13 से 24 मार्च, 2023 तक चलाया जायेगा, जिसमें टीकारोधी बीमारियों से बचाव हेतु नियमित टीकाकरण अत्यन्त ही प्रभावी है खसरा और रूबेला जिन्हे एम0आर0वैक्सीन की दो खुराकों से नियंत्रित किया जा सकता है। 0 से 05 वर्ष आयु तक के बच्चों को एम0आर0 की दो डोज एवं अन्य ड्यू वैक्सीन दी जानी है। यह अभियान प्रत्येक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 05 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का हेड काउन्ट सर्वे करते हुए आशा कार्यकत्री द्वारा सूचनाओं को ईकवर पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा जानकारी चाही गयी कि इन तीन महीनों में टीकाकरण से कितने बच्चों को कवर किया जायेगा, जिसमें अवगत कराया गया कि 01 लाख 94 हजार बच्चों को इन तीन महीनों में कवर किया जायेगा। समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी एम0ओ0आई0सी0 घर-घर जाकर बच्चों के सिमटम्स के विषय में क्रास चेकिंग करें, जिससे पता चल सके कि आशा व ए0एन0एम0 द्वारा भली-भांति सर्वे किया जा रहा है कि नही। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बबेरू, महुआ, नरैनी में तैनात ए0एन0एम0 को जूम मीटिंग के माध्यम से जोडा जाए, जिससे नियमित टीकाकरण की समीक्षा की जा सके। उन्होंने समस्त एम0ओ0आई0सी0 को निर्देशित किया कि यदि कोई ए0एन0एम0 नियमित टीकाकरण सेशन पर अवकाश पर जाती है तो अब एम0ओ0आई0सी0 से नही बल्कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा से परमीशन लेनी होगी। उन्होंने आशाओं का समय से भुगतान करने हेतु निर्देशित किया तथा समस्त एम0ओ0आई0सी0 को बी0एच0एन0डी0 डे जरूर देखने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लाक वार मन्थली टारगेट बनाकर जारी किया जाए और सभी एम0ओ0आई0सी0 आशा डायरी डिव लिस्ट सीन करना सुनिश्चित करें तथा सभी सुपरवाइजर सेशन साइट पर सुपरविजन करें और एम0ओ0 आई0सी0 इसकी क्रास चेकिंग करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में छूटे हुए 0 से 05 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को समस्त खुराकों से अच्छादित कर पूर्ण प्रतिरक्षित किये जाने हेतु निर्धारित समय सीमा में रणनीति तैयार कर ली जाए एवं कार्ययोजना बनाकर जनपद में विशेष टीकाकरण अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने फाइलेरिया की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी विभागों को जिम्मेदारी दी गयी है उसका सभी विभाग पूर्णतः अनुपालन करें और इसका प्रचार-प्रसार करें, जिसकी ज्यादा से ज्यादा लोंगो को जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि राशन वितरण के दौरान सभी लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खाने हेतु प्रेरित करें तथा प्रत्येक कोटेदार फाइलेरिया से सम्बन्धित बैनर एवं पोस्टर को अपने गाॅव की आशा से प्राप्त कर अपनी दुकान पर प्रदर्शित करे और ज्यादा से ज्यादा इसका प्रचार-प्रसार करे तथा शिक्षा विभाग द्वारा दवा खाने योग्य समस्त बच्चों एवं अध्यापकों को स्कूल में ही दवा खाना सुनिश्चित करायें तथा निबन्ध प्रतियोगिता एव पेन्टिग प्रतियोगिता का आयोजन कराकर जगरूक करायें। जिला एवं ब्लाक लेवल के अध्यापक व्हाट्सअप ग्रुप में फाइलेरिया से बचाव हेतु वीडियो को शेयर करें, जिससे लोगों में जन-जागरूकता पैदा हो। इसी प्रकार अन्य विभाग भी अपने विभाग से सम्बन्धित कार्य करना सुनिश्चित करें।

बै ठक में मुख्य चिकित्या अधिकारी डाॅ0 अनिल श्रीवास्तव, डाॅ0आर0एन0प्रसाद, डाॅ0 संजय सहवाल, डाॅ0 मनोज कौशिक, डाॅ0मीनाक्षी, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार सहित सम्बन्धित डाक्टर्स एवं मेडीकल स्टॉप मौजूद रहा

Related posts

मुझे मेरी मॉ से बचा लो: सात साल की बच्ची का वीडियो वायरल, होम वर्क पूरा नहीं करने पर गरम चिमटे से मारती है मॉ

cradmin

दिव्यांग समाज सेवी श्रीराम प्रजापति जेडीयू दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष 92 दिव़यांगों की लिस्ट बनाकर जिलाधिकारी महोदया जी को आवास,

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन युवा कल्याण विभाग लखनऊ ने बताया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0 में प्रथम चरण के अन्तर्गत 31 जनपदों के नेहरू युवा केन्द्र संगठन के माध्यम से ‘‘युवा उत्सव का एक अखिल भारतीय कार्यक्रम’’ का आयोजन प्रस्तावित है

zeestarnews

Leave a Comment