बांदा -कोहरे बर्फीली हवाएं चलने से बढ़ी गलन, कोहरा पड़ने से जनजीवन पर असर सर्दी से बचने के लिए लोग आग जलाकर ताप रहे
शीतलहर से न्यूनतम व अधिकतम पारा गिरा गलन और ठंड के आगे कार्य बाधित, ट्रेनों की भी स्पीड हुई धीमी कई ट्रेनें घंटों लेट
*जनवरी 2023 के पहले पखवाड़े में आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त**
**बांदा** बांदा बुंदेलखंड में जनवरी 2023 के पहले पखवाड़े दिनो में आज शुक्रवार को फिर से घना कोहरा छाया रहा, कड़ाके के सर्दी गलन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है,
आज सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा है,
रोड में आने जाने वाले वाहन अपनी अपनी गाड़ियों की लाइट जला कर धीमी गति से चल रहे हैं
घना कोहरा होने की वजह से लोग भी अपने घरों से कम ही बाहर निकले हैं, लोगों ने बताया कि अब सर्दी गलन और बढ़ गई है,। ऐसे में जानवरों को बड़ी दिक्कत हो रही है, सर्दी गलन की वजह से मवेशियों को परेशानी उठानी पड़ती है, तो वहीं सर्दी बचाव के लिए आग का सहारा मजबूरीवश लेना पड़ रहा है, तहसील सदर के मव ई बुजुर्ग गांव सहित अन्य गांवों में कोई भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है, आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कब ध्यान देंगे,
तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को सर्दी गलन बढ़ती देखकर सर्दी गलन के बचाव हेतु सामुचित व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए हैं, रैन बसेरा, शहर सहित अन्य जगहों पर।,अलाव जलाने के भी निर्देशित किया गया है।
मामला
बुंदेलखंड बांदा सदर का है
