Zee Star News
Breaking News
Breaking News

रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल

रोडवेज बस की टक्कर से युवक घायल

बांदा। सोमवार को भाभी का इलाज कराने जा रहे युवक को बेकाबू रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इतना ही नहीं बस ने नजदीक खड़ी एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुर्घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक को दबोच लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

शहर के बजरंग विद्यालय के पीछे रहने वाला युवक राजू (26) पुत्र सलीम सोमवार की दोपहर अपनी भाभी का इलाज कराने जिला अस्पताल आ रहा था। तभी रोडवेज के ही समीप पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे राजू गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं बस ने एक कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घायल अवस्था में राजू काफी देर तक पड़ा रहा। टक्कर लगने से रोडवेज के आसपास जाम भी लग गया। घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Related posts

गोवंश का हाल बेहाल नहीं है कोई खेवनहार व्यवस्थाओं में क्या गोवंश का हो जाएगा विनाश

zeestarnews

गाजियाबाद फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

zeestarnews

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

zeestarnews

Leave a Comment