र्ष 2018 बैच के पीपीएस अधिकारी जियाउद्दीन अहमद ने अतर्रा सर्किल के क्षेत्राधिकारी का चार्ज गृहण कर लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने की दिशा में उनके द्वारा ठोस काम किया जाएगा। महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास करेंगे। नगर के चौक बाजार पर लगने वाले जाम में अपने समकक्षीय अधिकारियों के साथ मिलकर ठोस रणनीति तैयार कर समस्या का निदान कराया जाएगा।सीओ ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से न लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन लेने का संकेत दिया है।