Zee Star News
Breaking News
जीवन शैलीताज़ा खबर

तहसील पैलानी के अंतर्गत क्षतिग्रस्त पड़ोहरा रपटा मार्ग का मान मंत्री जी एवं जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

दिनांक: 13 अगस्त, 2026

 

तहसील पैलानी के अंतर्गत क्षतिग्रस्त पड़ोहरा रपटा मार्ग का मान मंत्री जी एवं जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश, सेतु निर्माण एवं वैकल्पिक मार्ग की कार्ययोजना तैयार करने पर जोर

 

आज माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री रामकेश निषाद जी एवं जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी द्वारा क्षतिग्रस्त परोरा रपटा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 100 ग्रामवासी उपस्थित रहे तथा उन्होंने क्षतिग्रस्त रपटे के कारण आवागमन में हो रही कठिनाइयों से मंत्री जी एवं जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया।

 

ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त रपटा के पिलरों की लोहे के गाटर के माध्यम से मरम्मत कराए जाने की मांग रखी गई। इस पर माननीय जल शक्ति राज्य मंत्री जी ने स्थायी समाधान के लिए सेतु निर्माण कराए जाने की बात कही।

 

क्षतिग्रस्त रपटे से आसपास के कई गांव प्रभावित हो रहे हैं। जनसामान्य की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग को वैकल्पिक आवागमन की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

क्षेत्रवासियों द्वारा तत्काल राहत के लिए लोहे के पीपे रखकर अस्थायी मार्ग बनाए जाने का सुझाव भी दिया गया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग से आवश्यक वार्ता कर व्यवहारिक एवं सुरक्षित विकल्प पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

 

मान नीय मंत्री जी एवं जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवासियों की आवागमन संबंधी समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित गांवों के लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related posts

ग्राम मवाई बुजुर्ग में चार दिवसीय संत सम्मेलन का आयोजन और गौ रक्षा समिति के द्वारा सभी संतो को सम्मानित किया गया

zeestarnews

भीषण गर्मी में राहत : कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था

zeestarnews

राज्यमंत्री रामकेश निषाद का स्मार्ट मीटर समस्याओं पर सख्त रुख: उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश 

zeestarnews

Leave a Comment