Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

*ब्लाक स्तरीय”हमारा आँगन-हमारे बच्चे” का उत्सव कार्यक्रम ब्लाक संसाधन केन्द्र महुआ मे ऐतिहासिक रूप मे कराया गया

*ब्लाक स्तरीय”हमारा आँगन-हमारे बच्चे” का उत्सव कार्यक्रम ब्लाक संसाधन केन्द्र महुआ मे ऐतिहासिक रूप मे कराया गया

महुआ-बाँदा

 प्राचार्य-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान- बाँदा-रामपाल सिंह के निर्देशन व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी-बाँदा प्रिंसी मौर्या के कुशल मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के कुशल नेतृत्व में निपुण भारत के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासो से जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से ब्लाक संसाधन केन्द्र महुआ मे ब्लाक स्तरीय. हमारा आँगन-हमारे बच्चे. से संबंधित कार्यक्रम का वृहद आयोजन विधिवत सभी की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक संकुल/सूचना प्रभारी, एस आर जी,एआरपी, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री व क्षेत्रीय समुदाय ने बढचढकर सहभागिता किया।सभी उपस्थित समुदाय में निष्ठावान खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया के प्रयासो की जमकर तारीफ की गई।आपके कारण बीआरसी मे समस्याओं का निस्तारण बिना किसी भेदभाव के ससमय संपादित हो रहा है।आपके कुशल प्रयासो व सानिध्य में सभी शिक्षक निपुण लक्ष्य के प्रति समर्पित हो रहे है।कार्यक्रम में प्रवक्ता नवोदय विद्यालय बाँदा विनोद कुमार पाण्डेय व मनोज कुमार ने प्री प्रायमरी के उद्देश्यो व जरूरत पर विधिवत संबोधन किया।जिला समन्वयक प्रशिक्षण बाँदा अनीस कुमार ने बाँदा जनपद में महुआ ब्लाक की समस्त शैक्षणिक व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनपद में सर्वप्रथम महुआ ब्लाक निपुण लक्ष्य हासिल करेगा।साथ ही प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड की निपुण लक्ष्य व शैक्षणिक गतिविधियों की तारीफ किया।प्राथमिक शिक्षक संघ बाँदा के ब्लाक अध्यक्ष महुआ के.पी.सिंह और मंत्री राजेश कुमार तिवारी”रंजन” ने भी अपने सार्थक विचारों से सभी को उद्बोधित किया।प्रमोद कुमार दीक्षित”मलय”ने गंगा पर आधारित कविता सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध किया।सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी बाँदा रमेश चन्द्र गुप्ता ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर प्रकाश डाला।एस. आर. जी. शशांक मिश्रा व एआरपी डा.आनंद कुमार यादव ने समुदाय की सहभागिता पर अपने अनुभवों पर विचार प्रकट किया।अर्चना ने साक्षरता गीत और रश्मि तिवारी ने शिक्षा पर आधारित स्वरचित गीत सुनाकर जमकर सभी का उत्साहवर्धन किया।आँगनबाड़ी नीलम और आशा ने बालवाटिका से संबंधित गीत सुनाया।जयनारायण श्रीवास,अनिरुद्ध सिंह, विनोद पटेल, विवेक कुमार गुप्ता एआरपिओ द्वारा पूर्ण सहयोग दिया गया।खंड शिक्षा अधिकारी के सहयोगी सुनील कुमार ने दानिश, राजेश, हिमांशु निगम, चंद्र शेखर तिवारी,मुजम्मिल खान, अरविंद कुमार के सहयोग से व्यवस्था संचालन सुचारु रूप से किया।कार्यक्रम का मंचसंचालन- आक्सीजन बाबा-अभियान के वृक्ष साथी योद्धा डा. इन्द्र वीर सिंह जादौन द्वारा बहुत ही अच्छे तरीकों के साथ संपादित किया गया।आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी, बलभद्र सिंह राजपूत, मंजू गुप्ता, रागिनी गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार सोनी, मनोज कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश शुक्ला, हेमंत कुमार, सुधीर श्रीमाली,श्याम सुंदर, संगीता देवी, उमा सहित सभी ने बेहतर सहयोग प्रदान किया।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने उ0प्र0पुलिस भर्ती परीक्षा को जनपद में सकुशलढंग से आयोजित कराये जाने हेतु जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का प्रथम एवं द्वितीय पाॅली में सघन निरीक्षण किया

zeestarnews

’ बांदा, 22 सितम्बर, 2022- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में 17 सितम्बर, 2022 से 02 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाले अनुराग पटेल ने अशोक लाट तिराहे से केन नदी तक विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं की जल यात्रा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा रैली में बच्चों के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण इस जल यात्रा में पैदल चलकर केन नदी तट तक गये। इस जल यात्रा रैली का उद्देश्य जल को बचाने तथा जल संरक्षित करना है। यह जल यात्रा रैली जिलाधिकारी के नेतृत्व में अशोक लाट तिराहे से संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा होते हुए केन नदी तक आयोजित की गयी। रैली में छात्र/छात्राओं द्वारा जल संरक्षण व संचयन हेतु संदेश प्रदान करने के लिए जल ही जीवन है, जल है तो कल हैै, जल बचाओ-कल बचाओ, पानी की रक्षा है-देश की सुरक्षा आदि स्लोगन के द्वारा जल क। जिलाधिकारी ने केन नदी के तट पर जल यात्रा रैली के समापन पर उपस्थित समाजसेवियों, विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों तथा गणमान्य लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं वर्षा जल की एक-एक बूंद को एकत्र करना बहुत महत्वपूर्ण है। बुन्देलखण्ड में जल संरक्षण की बहुत बडी आवश्यकता है तथा जल ही जीवन की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए जल संचयन करना बहुत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जल संचयन एवं जल के बचाव हेतु लोंगो में जन-जागरूकता लाने हेतु इस जल यात्रा रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 1725 जूनियर एवं प्राथमिक विद्यालयों तथा 200 इण्टर काॅलेज के छात्र/छात्राओं द्वारा जल यात्रा का आयोजन कर लोंगो को जल बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के संचयन हेतु हम सभी लोंगो को नदियों, पोखरों, तालाबों को संरक्षित करते हुए वर्षा के जल को एकत्र करना है, जिससे कि भूगर्भ जल का स्तर बढे और आने वाले समय मेें जल संकट से बचाव

zeestarnews

जिलाधिकारी दीपा रंजन सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment