Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

अपना दल एस पार्टी बांदा का जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र पटेल बनाए गए

अपना दल एस पार्टी बांदा का जिलाध्यक्ष कृष्णेंद्र पटेल बनाए गए

 

 

बांदा:- आज बृहस्पतिवार को बांदा जिले के सारंग होटल में अपना दल एस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल (कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) सहित प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र सिंह पटेल, चित्रकूट धाम मंडल प्रभारी कालका प्रसाद निरंजन, प्रदेश महासचिव हरी शरण खेंगर, की उपस्थित में सर्वसम्मति से कृष्णेंद्र पटेल को अपना दल एस पार्टी का जिलाध्यक्ष पद और श्यामबाबू पटेल को जिलाउपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्णेंद्र पटेल ने अपना दल एस पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित दिया, तथा उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा मुझे जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है ,

उसे मैं पूर्ण निष्ठा , निस्वार्थ भाव से निर्वहन करूँगा , तथा अपना दल एस पार्टी की यशश्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी के विचारों , कार्यो को सर्वसमाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने का प्रयास करूँगा साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करूंगा ,इस मौके पर अजय सिंह पटेल जिला महासचिव, अरुण कुमार पटेल विधानसभा अध्यक्ष बबेरू, पंकज सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष तिंदवारी, दिनेश सिंह पटेल, रामफेर , रामनरेश पटेल , मीराबाई पटेल, जीतू, शिशिर श्रीवास, रामनारायण प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष बांदा, राजेंद्र, नफीस अहमद, हनुमान पांडे, संदीप गुप्ता, मंगल पटेल, लालबहादुर, दीपक सोनू, विष्णु पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे..

Related posts

मोंठ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी: दो दर्जन घायल चार गंभीर, जालौन से चिरगांव दर्शन करने जा रहे थे

cradmin

बुन्देलखण्ड क्षेत्र में खेती ज्यादातर प्राकृतिक ही है- श्री रामकेष निषाद, मा0 मंत्री

zeestarnews

चेक बाउन्स से संबंधित वादों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार

zeestarnews

Leave a Comment