Zee Star News
Breaking News
अन्य

गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।

गणतंत्र दिवस की तैयारि यों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई।

बांदा, 20 जनवरी 2023-

आगामी 26 जनवरी, 2023 गणतंत्र दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट सहित सभी सरकारी भवनों में लाइटिंग की व्यवस्था करायी जाए। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को कोविड गाइड लाइन के अनुसार सम्पन्न करायें। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाये जाने एवं मलिन बस्तियों में सफाई कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अधिकारियों को दिये। बैठक में दिनंाक 26 जनवरी, 2023 को जनपद में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराये जाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किये गये, जिसमें प्रातः 06ः00 बजे सभी महापुरूषों की मूर्तियों एवं शहीद स्मारकों में माल्यार्पण किया जायेगा, जिसकी व्यवस्था सम्बन्धित ईओ, खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा की जायेगी। प्रातः 07ः00 बजे सर्व धर्म प्रार्थना का अयोजन जामा मस्जिद, बाम्बेश्वर मंदिर, चर्च एवं गुरूद्वारा में किया जयेगा। सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा 09ः00 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया जायेगा। 09ः30 बजे पुलिस लाइन में पुलिस परेड का आयोजन किया जायेगा। प्रातः काल कृषि विश्व विद्यालय से तिन्दवारी रोड पर बालक की 10कि0मी0 तथा बालिकाओं की 05 कि0मी0 की दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 11ः00 बजे स्टेडियम बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर जिला अस्पताल एवं जेल में फल एवं मिष्ठान वितरण कराये जाने के निर्देश सीएमओ एवं जेल विभाग के अधिकारी को दिये। इसके साथ ही जिला अस्पताल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रास सोसाइटी द्वारा कराये जाने तथा 11ः30 बजे बृहद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन कराये जाने के निर्देश सीएमओ एवं सीएमएस को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य लोग इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान करें,जिससे कि आवश्यकता पडने पर लोंगो के जीवन को बचाया जा सके। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 10ः00 बजे सभी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण एवं देशभक्ति से सम्बन्धित गोष्ठी/कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। दोपहर में जी0जी0आई0सी0 में देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 03ः30 बजे राजकीय पुस्तकालय बांदा में गणतंत्र दिवस पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यापार मण्डल के द्वारा वृद्धाश्रम में फल एवं मिष्ठान वितरण कराया जायेगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, समस्त उप जिलाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, जी0जी0आई0सी0 इण्टर काॅलेज की प्रधानाचार्या बीना गुप्ता, रेड क्रास सोसाइटी के सदस्य बाबूलाल गुप्ता, व्यापार मण्ड़ल के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान एवं अम्लीकौर पाइप पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाया गया दो दिनों के अंदर दो दर्जन के करीब पक्की दुकानों का ध्वस्थीकरण करण किया जाएगा

zeestarnews

फिर हुई मोरम खदानों पर कार्रवाई जहां गलत पाया गया भारी जुर्माना लगाया गया

zeestarnews

Leave a Comment