भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद खंड स्नातक का कार्यक्रम घोषित किया गया है
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 हेतु दिनांक 30-01-2023 को मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन में मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के सभी कर्मचारी जो विश्वविद्यालय स्नातक है, और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से होने वाले राज्य विधान परिषद के निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता है, को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस दिनांक 30-01-2023 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जायेगा।
दिनांक:- जनवरी, 2023 (उमाकान्त त्रिपाठी)
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/
उप जिला निर्वाचन अधिकारी,
बाॅदा।
कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, बाॅदा।
संख्याः- / निर्वाचन (शिक्षक-2023) दिनांक जनवरी, 2023
प्रतिलिपिः- निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
1-अध्यक्ष/महामंत्री, समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल, जनपद बाॅदा।
2-रिटर्निग आफिसर/आयुक्त, झाॅसी मण्डल, झाॅसी ।
3-आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाॅदा।
4-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, बाॅदा।
5-जिला सूचना अधिकारी, बाॅदा को प्रेस नोट की 10 अतिरिक्त प्रतियॅ सहित इस आशय
के साथ प्रेषित कि प्रेस नोट का विवरण सभी दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित करने
का कष्ट करें।
6-समस्त कार्यालयाध्यक्ष जनपद बाॅदा।
अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/
उप जिला निर्वाचन अधिकारी,
बाॅदा।
